न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद ने शेयर की ‘देवा’ के सेट से यह फोटो, ‘देवरा पार्ट 1’ में इस अंदाज में दिखे जूनियर एनटीआर

शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पिछले महीने वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 1:18:37

2 News : शाहिद ने शेयर की ‘देवा’ के सेट से यह फोटो, ‘देवरा पार्ट 1’ में इस अंदाज में दिखे जूनियर एनटीआर

शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ पिछले महीने वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में शाहिद की जोड़ी एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ बनी। अब शाहिद एक्शन थ्रिलर 'देवा' की शूटिंग में बिजी हैं। शाहिद ने आज शुक्रवार (22 मार्च) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से फोटो शेयर करते हुए बताया कि फिल्में बनाना किसी जादू से कम नहीं है।

तस्वीर में फिल्म के डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज, शाहिद को सीन समझाते हुए दिख रहे हैं। शाहिद स्वैग में खड़े होकर रोशन की बात सुन रहे हैं। शाहिद ने कैप्शन में लिखा, “वह करें जो आपको पसंद है और आपको अपने जीवन में एक और दिन काम करने की जरूरत नहीं है। फिल्में बनाना जादू है। देवा के सेट पर।”

फिल्म की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “रोशन सर फुल स्विंग में हैं।” 'देवा' के अलावा शाहिद फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। 'देवा' में शाहिद पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। ‘ब्लडी डैडी’ के बाद एक बार फिर शाहिद एक्शन अवतार के लिए तैयार हैं। शाहिद ने ‘आर राजकुमार’, ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘पद्मावत’ में भी मार-धाड़ वाला रूप दिखा था।

'देवरा पार्ट 1' की गोवा शेड्यूल से सामने आई एक फोटो

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। उन्हें एनटीआर की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल एनटीआर 'देवरा पार्ट 1' फिल्म से चर्चा में हैं। वे इसकी शूटिंग के लिए गोवा गए हैं। कोराताला शिवा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म की हीरोईन जान्हवी कपूर भी हैदराबाद से सीधे गोवा के लिए रवाना हुई थीं।

आज शुक्रवार (22 मार्च) को फिल्म के गोवा शेड्यूल से एक फोटो सामने आई है। इसमें एनटीआर का धांसू लुक दिख रहा है। एनटीआर ने मरुन रंग की चेक शर्ट पहनी है और उस पर एक गमछा डाला हुआ है। वे कोक कलर की पैंट पहने हैं। उनके कान में बाली है। कर्लिंग हेयरस्टाइल से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक गांव वाले के रोल में दिखेंगे। उनके साथ फिल्म मेकर कोराताला शिवा भी मौजूद हैं।

फिल्म में सैफ अली खान, नंदमुरी कल्याण राम के भी खास रोल होंगे। इसमें साउथ के सुपरहिट म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध का म्यूजिक है। फिल्म युव सुधा आर्ट और टी-सीरीज के बैनर तले बन रही है। पहले यह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अब इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम