न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद कपूर ने सिर पर घूंघट डाल शेयर किया ये मजेदार वीडियो, ‘चॉकलेट बॉय’ के टैग पर ऐसा बोले एक्टर

एक्टर शाहिद कपूर (42) करीब दो दशक से रूपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रहे हैं। चॉकलेटी बॉय की इमेज से करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 11:03:15

शाहिद कपूर ने सिर पर घूंघट डाल शेयर किया ये मजेदार वीडियो, ‘चॉकलेट बॉय’ के टैग पर ऐसा बोले एक्टर

एक्टर शाहिद कपूर (42) करीब दो दशक से रूपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रहे हैं। चॉकलेटी बॉय की इमेज से करिअर शुरू करने वाले शाहिद अब तक कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के कारण सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में शाहिद पहली दफा नेशनल अवार्ड विजेता कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। फिल्म वेलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

शाहिद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो सबको हंसा रहा है। एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मेरा पसंदीदा रिश्तेदार।” वीडियो में शाहिद सिर पर घूंघट डाले हुए ‘तू मोटा कितना हो गया’ क्लिप पर जबरदस्त लिप सिंग कर रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन देखते ही बन रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स भी एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “कबीर सिंह से कबीरा भाभी।” दूसरे ने लिखा, “मुझे इस आंटी के मेरी जिंदगी में रोज आने से कोई आपत्ति नहीं है।” सिंगर राहिल ने लिखा, “इस तरह के कंटेंट ने मुझे शाहिद की फिल्म का इंतजार करने का एक नया कारण दिया है।” भाई ईशान ने लिखा, “जॉनी लीवरिंग।”

शाहिद की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पर नजर डाली जाए तो इसमें धर्मेंद्र और अक्षय कुमार की सास एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी दिखेंगी। इसे अमित जोशी और आराधना साह ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे व लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। मूवी में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं, जिसे रोबोट (कृति) से प्यार हो जाता है।

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन में बिजी शाहिद की पहली फिल्म थी ‘इश्क विश्क’

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने एक इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म को याद करके बताया कि उन्हें 'चॉकलेट बॉय' का टैग कभी पसंद नहीं आया। शाहिद ने कहा कि मुझे एक ही चीज बार-बार करना पसंद नहीं है। हालांकि मैं जानता हूं कई एक्टर्स एक जैसा रोल करके सफल भी रहे हैं। सच कहूं तो उनकी सक्सेस की स्ट्रेटजी या फिर किसी फिल्म का कॉमर्शियली हिट होना काफी दफा इस बात पर भी निर्भर करता है लेकिन मैं वैसा नहीं हूं।

मैं दिल से क्रिएटिव हूं। आज के समय में लोग बहुत शॉर्ट टर्म सोच रहे हैं। हर किसी के पास 2-3 साल का प्लान होता है, लेकिन ग्रोथ तभी होती है जब आप वो काम करते हैं जो आपने पहले कभी नहीं किया हो। जब मैंने 'इश्क विश्क' की, तो मेरे साथ जो शब्द जुड़ा था, वो था 'चॉकलेट बॉय'।

मुझे बहुत बुरा लगा, मैंने सोचा कि इसका क्या मतलब है? चॉकलेट बॉय होता क्या है? मैं एक कलाकार हूं। मैं एक्सप्रेस करना चाहता हूं। मैं सिर्फ अच्छा दिखना नहीं चाहता। मेरे पिता (पंकज कपूर) ने मुझसे कहा कि बेटा जिस दिन एक्टिंग शुरू कर दोगे, शेर के मुंह में खून लग जाएगा। तुम्हें सबसे ज्यादा खुशी उसी से मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम