न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा के साथ जुम्मा-चुम्मा पर थिरके शाहिद, रवि किशन ने सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में कबीर सिंह के किरदार में अभिनेता शाहिद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Oct 2023 1:39:44

2 News : कियारा के साथ जुम्मा-चुम्मा पर थिरके शाहिद, रवि किशन ने सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में कबीर सिंह के किरदार में अभिनेता शाहिद कपूर और प्रीति के किरदार में अभिनेत्री कियारा आडवाणी छा गए थे। फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। वे एक बार फिर इस जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखना चाहते हैं।

अब शाहिद और कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं ये दोनों फिर एक साथ किसी फिल्म पर काम तो नहीं कर रहे हैं। दरअसल ऐसा कुछ भी नहीं है। वे अमिताभ बच्चन और किमी काटकर के ‘हम’ फिल्म के गाने ‘जुम्मा-चुम्मा’ गाने पर डांस की रिहर्सल कर रहे हैं। वे दोनों इस वक्त दोहा (कतर) में हैं, जहां उन्हें एक इवेंट में अपनी परफोरमेंस देनी है।

आपको बता दें कि शुक्रवार (6 अक्टूबर) को शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को आगामी ग्रैंड इवेंट के पर्दे के पीछे की एक स्पेशल झलक दिखाई। शाहिद ने अपनी फिल्म 'जब वी मेट' के गाने ‘मौजा ही मौजा’ के पॉपुलर हुक स्टेप को भी रीक्रिएट किया। वहां वरुण धवन, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, जैकी भगनानी और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद हैं। ये सभी सितारे इवेंट में अपनी दमदार परफोरमेंस देने के लिए जमकर रिहर्सल कर रहे हैं।

shahid kapoor,kiara advani,shahid kiara,ravi kishan,Salman Khan,tere naam,Aishwarya Rai Bachchan,varun dhawan

‘तेरे नाम’ की शूटिंग के दौरान बुरे दौर से गुजर रहे थे सलमान : रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी एक्टिव एक्टर रवि किशन शुक्रवार (6 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में दिखे। वे अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रवि ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भी फैंस का दिल जीता था।

अब रवि ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में सलमान को लेकर बात की और खुलासा किया कि फिल्म ‘तेरे नाम’ की शूटिंग के दौरान वे बहुत बुरे दौर से गुजर रहे थे। रवि ने कहा कि सलमान एक अच्छी आत्मा (सोल) हैं लेकिन ‘तेरे नाम’ के दौरान उनका दौर खराब था। मैं उसका गवाह रहा लेकिन उस वक्त भी उन्होंने अपना पेशेंस नहीं खोया। वो 1-1.5 घंटे जिम जाकर वर्कआउट करते थे।

मैंने उनसे सीखा है कि जिदंगी में चीजों से कैसे डील करनी है..आपकी जिदंगी में कितने भी दुखी क्यों न हों, चाहे आप किसी भी स्थिति से गुजर रहे हों, दिल टूटना, शरीर टूटना लेकिन आपको घंटों वर्कआउट करना चाहिए। लोहा सबसे वफादार दोस्त है। सब लोग धोखा दे सकते हैं, लोहा आपको कभी धोखा नहीं देगा..इसलिए सलमान खान ने लोहे से प्यार किया।

ऐसी परिस्थिति में सलमान ने खुद को कम नहीं आंका..तेरे नाम फिल्म से उन्हें ऊर्जा मिली थी, वो काफी खोए हुए रहते थे..लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने फिल्म में अपना बेस्ट दिया था। उल्लेखनीय है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फिल्म से एक साल पहले ही सलमान का ऐश्वर्या रॉय बच्चन से ब्रेकअप हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार