न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद कपूर निभाएंगे ‘अश्वत्थामा’ का रोल, इवेंट में विजय देवरकोंडा को किया kiss और कहा अगर तुम नहीं होते...

एक्टर शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पिछले महीने वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 1:16:22

शाहिद कपूर निभाएंगे ‘अश्वत्थामा’ का रोल, इवेंट में विजय देवरकोंडा को किया kiss और कहा अगर तुम नहीं होते...

एक्टर शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' पिछले महीने वेलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद की जोड़ी पहली बार कृति सेनन के साथ बनी। फिल्म को अच्छा रिस्पोंस मिला। अब शाहिद जल्द ही माइथोलॉजिकल फिल्म 'अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। शाहिद और फिल्ममेकर जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर की।

मुंबई में मंगलवार (19 मार्च) को #AreYouReady इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राइम वीडियो ने 70 फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया जिसमें 'अश्वत्थामा' का नाम भी शामिल है। फिल्म सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ये पहली बार होगा जब शाहिद किसी पौराणिक चरित्र का किरदार निभाएंगे। फिल्म का टाइटल 'अश्वत्थामा : द सागा कंटिन्यूज' है। इसे पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें शाहिद ‘महाभारत’ के अमर योद्धा ‘अश्वत्थामा’ बनेंगे।

माना जाता है कि द्रोणाचार्य के बेटे ‘अश्वत्थामा’ आज भी जिंदा हैं और धरती पर मौजूद हैं। द्रोणाचार्य कौरव और पांडवों के गुरु थे। ‘अश्वत्थामा’ के बारे में कई कहानियां मशहूर हैं। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सचिन रवि होंगे। पूर्व में फिल्म को डायरेक्टर आदित्य धर बनाने वाले थे। इसमें विक्की कौशल और सारा अली खान को कास्ट किया गया था, लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से मेकर्स ने फिल्म रोक दी थी। शाहिद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'देवा' फिल्म में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। साथ ही वे वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन में भी दिख सकते हैं।

प्राइम वीडियो की इवेंट में शाहिद और विजय में दिखी जोरदार केमिस्ट्री

मुंबई में आयोजित मेगा इवेंट के दौरान प्राइम वीडियो ने अगले एक साल का लाइन-अप अनाउंस किया। इस इवेंट में शाहिद कपूर और साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा दोनों शामिल हुए थे। शाहिद ने विजय की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ की घोषणा की। इस फिल्म में विजय एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने वाले हैं।हालांकि मंच पर मृणाल और विजय से ज्यादा विजय और शाहिद की केमिस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिली। शाहिद ने सबसे पहले विजय के मंच पर आते ही उन्हें गले लगा लिया।

फिर विजय के गाल पर किस करते हुए कहा, “विजय, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। अगर तुम नहीं होते तो कभी अर्जुन रेड्डी नहीं बनती और अगर अर्जुन रेड्डी नहीं बनती तो कबीर सिंह भी नहीं बनती। हमने तुम्हारी फिल्म का रीमेक बनाया। तुम्हारी वजह से मैं कबीर सिंह बना। तुम मुझे बहुत पसंद हो।” शाहिद का ये प्यार देख विजय ने भी उन्हें गले लगाया। विजय की फिल्म ‘फैमिली स्टार’ थिएटर में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश