न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहिद कपूर ने ‘हैदर’ फिल्म के लिए नहीं लिया था एक भी पैसा, एक्टर ने बताया यह कारण

एक्टर शाहिद कपूर करीब दो दशक में कई दमदार भूमिकाएं निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 12:06:00

शाहिद कपूर ने ‘हैदर’ फिल्म के लिए नहीं लिया था एक भी पैसा, एक्टर ने बताया यह कारण

एक्टर शाहिद कपूर करीब दो दशक में कई दमदार भूमिकाएं निभाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू करने वाले शाहिद खुद को हर प्रकार के रोल में ढाल लेते हैं। शाहिद हाल ही में अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘फर्जी’ में दिखे थे। शाहिद ने खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हैदर' में काम करने के लिए कोई फीस नहीं ली थी।

फिल्म में शाहिद के साथ तब्बू, केके मेनन, इरफान खान और श्रद्धा कपूर भी थे। उल्लेखनीय है कि 'हैदर' शेक्सपियर के ‘हेमलेट’ का रूपांतरण थी और इसे शाहिद की बेस्ट फिल्म्स में से एक माना जाता है। इसका डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने ‘हैदर’ के लिए एक पैसा भी नहीं लिया।

शाहिद ने कहा कि मैं अकेला हूं, जिसने इसमें फ्री में काम किया। मेरी फीस फिल्म के बजट से ज्यादा थी और मेकर्स ने साफ कर दिया था कि अगर मुझे इतनी फीस दी तो यह फिल्म नहीं बनेगी। मेकर्स मुझे इतनी फीस नहीं दे सकते थे इसलिए मैंने इस फिल्म को फ्री में करने का फैसला लिया।

shahid kapoor,actor shahid kapoor,jersey movie,vishal bhardwaj,haider movie,tabbu,farzi series

शाहिद ने साल 2003 में बॉलीवुड में इस फिल्म के साथ रखा था कदम

जब शाहिद से पूछा गया कि क्या उन्होंने और भी फिल्म फ्री में की है तो उन्होंने कहा कि ‘हैदर’ ही एक ऐसी फिल्म थी जिसके लिए मैंने फीस छोड़ी थी। यह केवल एक समय था, जब मैंने ऐसा किया। इसके बाद शाहिद ने हंसते हुए कहा कि घर भी चलाना है। उल्लेखनीय है कि शाहिद जल्द ही नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस कृति सैनन के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगे।

इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन ये 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद की पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘जर्सी’ थी। शाहिद ने साल 2003 में ‘इश्क विश्क’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाहिद की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2015 में मीरा राजपूत के साथ शादी की थी।

शाहिद-मीरा के एक बेटा जैन और बेटी मीशा हैं। मीशा का जन्म 2016 और जैन का 2018 में हुआ था। 42 वर्षीय शाहिद के माता-पिता नीलिमा अजीम और पंकज कपूर भी एक्टिंग की दुनिया से ही वास्ता रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार