न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद-पूजा की फिल्म 'देवा' की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म, कृति इस कारण हो गईं ट्रोल, देखें Video

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की मच अवेटेड फिल्म 'देवा' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे फिल्म से जुड़ी हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 8:18:21

2 News : शाहिद-पूजा की फिल्म 'देवा' की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म, कृति इस कारण हो गईं ट्रोल, देखें Video

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की मच अवेटेड फिल्म 'देवा' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। वे फिल्म से जुड़ी हर खबर जानने को बेकरार हैं। बता दें कि ‘देवा’ का पहला शूटिंग शेड्यूल खत्म हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर (एक्स) हैंडल से दी है। फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले बनाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 'देवा' एक प्रतिभाशाली लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, उसे धोखे और विश्वासघात के जाल का पता चलता है, जो उसे एक रोमांचक और खतरनाक रास्ते पर ले जाता है। शूटिंग मुंबई में अक्टूबर में शुरू हुई थी। रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन वाली यह फिल्म दशहरे के मौके पर 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में ‘थप्पड़’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘दोबारा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पावेल गुलाटी का भी अहम रोल है। करीब दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहिद की पिछली फिल्म एक्शन थ्रिलर 'ब्लडी डैडी' थी। दूसरी ओर पूजा अप्रेल में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के अपोजिट थी।

जिम के बाहर गाय के हाथ लगाने से डर रही थीं कृति सेनन

एक्ट्रेस कृति सेनन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। दरअसल कृति का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह गाय को डरते-डरते छूते हुए नजर आ रही हैं। अब यूजर्स कृति को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो को मशहूर सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में कृति अपने जिम सेशन से बाहर आईं और वहां उनकी कार के पास एक गाय और लोगों की भीड़ मौजूद है। इस दौरान कृति गाय के सिर पर टच कर आशीर्वाद लेती हैं लेकिन वह उसे छूने में काफी डर रही हैं। कृति को ऐसे देख सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- “गाय को छूने में इतना डर लग रहा है, कुत्ते को छूने में नहीं, हद है सनातन के नाम पर धब्बा।”

दूसरे ने लिखा, “एक कुत्ते के साथ सारे दिन मौज मस्ती करती हैं, लेकिन गाय के आगे सिर तक नहीं झुका पा रही हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये सब पब्लिकसिटी के ड्रामे हैं।'' बता दें कि कृति ने इस साल अपनी फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीता था। हालांकि उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ फ्लॉप हो गई थी, जिसमें उन्होंने सीता माता का रोल निभाया था। साथ ही उनकी फिल्म ‘गणपत’ भी नहीं चली, जिसमें टाइगर श्रॉफ उनके हीरो थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम