न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600, कीमत उड़ा देगी होश, ED ने गौरी खान को नहीं भेजा नोटिस

लग्जीरियस गाड़ियों के शौकीन एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में एक नई मर्सिडीज कार अपने घर लेकर आए हैं। शाहिद ने ब्लैक मर्सिडीज मेबैक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 12:14:50

2 News : शाहिद ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600, कीमत उड़ा देगी होश, ED ने गौरी खान को नहीं भेजा नोटिस

लग्जीरियस गाड़ियों के शौकीन एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में एक नई मर्सिडीज कार अपने घर लेकर आए हैं। शाहिद ने ब्लैक मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है। मर्सिडीज मेबैक इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत के साथ कार की फोटो शेयर की गई है। कंपनी ने पोस्ट में लिखा- “मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 शाहिद कपूर के गैराज में शामिल हो गई है।

ये न सिर्फ एक शानदार एडिशन है बल्कि उनकी डेवलप्ड होती लक्जरी स्टोरी का आईना है। जहां S580 में एलिगेंस झलकता है, वहीं GLS 600 में ऑप्यूलेंस झलकता है।” यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस शाहिद व मीरा को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। कार की कीमत 3.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शाहिद से पहले रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और नीतू कपूर ने भी मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 को ही अपने गैराज की शान बनाया था।

उल्लेखनीय है कि शाहिद के पास मर्सिडीज बेंज GL350 है, जिसकी कीमत लगभग 88.2 लाख रुपए है। उनके पास एक मर्सिडीज एमएल-क्लास भी है, जिसकी कीमत 79 लाख रुपए है। इन दोनों के अलावा शाहिद के पास मर्सिडीज-एएमजी एस400, पोर्श केयेन जीटीएस और मर्सिडीज-बेंज मेबैक एस 580 जैसी और भी महंगी कारें हैं।

शाहिद के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने दशहरे पर अपने अगले प्रोजेक्ट ‘देवा’ की अनाउंसमेंट की थी। यह फिल्म अगले साल दशहरा पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद इसके साथ जियो स्टूडियो और दिनेश विजान की अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखेंगे, जो 9 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें कृति सेनन लीड एक्ट्रेस हैं।

तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर हैं गौरी खान, लगा धोखाधड़ी का आरोप

हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से नोटिस भेजने की खबर काफी चर्चा में रही। रिपोर्ट्स में कहा गया कि गौरी एक रियल एस्टेट फर्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं, जिस पर 30 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है। इस मामले में ED ने गौरी को भी नोटिस भेजा है। हालांकि ED ने इस खबर को पूरी तरह फेक बता शाहरुख व गौरी के फैंस को राहत दी है।

ED ने कहा कि गौरी खान के खिलाफ कोई नोटिस नहीं भेजा गया है और ना ही किसी तरह का कोई एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले जो खबर आई थी, उसमें कहा गया था कि ED ने गौरी को समन किया है और उनसे जल्द पूछताछ हो सकती है। मंगलवार (19 दिसंबर) को खबर आई कि तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर होने की वजह से ED गौरी से पूछताछ करेगा कि उन्हें इसके बदले कितनी रकम दी गई। साथ ही दोनों के बीच आखिर क्या समझौता हुआ था।

दरअसल मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने लखनऊ स्थित तुलसियानी ग्रुप के प्रोजेक्ट सुशांत गोल्फ सिटी में साल 2015 में एक फ्लैट खरीदा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर ने ना तो उन्हें फ्लैट दिया और ना ही उनके 85 लाख रुपए लौटाए। शाह ने तुलसियानी ग्रुप के डायरेक्टर अनिल तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। किरीट का आरोप था कि उन्होंने गौरी के नाम पर भरोसा करके इस प्रोजेक्ट में घर खरीदा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम