न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शहीर शेख और रुचिका के घर आई एक और नन्ही परी, रणदीप-लिन ने रोमांटिक अंदाज में कहा 2023 को अलविदा

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शहीर शेख के घर दूसरी बार नन्ही परी का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने एक और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 10:59:34

2 News : शहीर शेख और रुचिका के घर आई एक और नन्ही परी, रणदीप-लिन ने रोमांटिक अंदाज में कहा 2023 को अलविदा

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शहीर शेख के घर दूसरी बार नन्ही परी का आगमन हुआ है। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने एक और बेटी को जन्म दिया है। रुचिका ने रविवार (31 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों बेटियों की एक तस्वीर शेयर की। इसमें कपल की बड़ी बेटी अनाया अपनी न्यूबोर्न सिस्टर कुदरत को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

रुचिका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक बहन होने की अगली सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है। कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है। राम-लक्ष्मण की जोड़ी। अनाया और कुदरत।" अनाया ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, जबकि कुदरत ब्लू एंड रेड कलर की ड्रेस में सजी हुई हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार से गले लगा रही हैं। बता दें कि शहीर ने अक्टूबर 2020 में गर्लफ्रेंड रुचिका के साथ शादी रचाई थी और 9 सितंबर 2021 को दोनों ने बेटी अनाया का स्वागत किया था।

रुचिका अक्सर सोशल मीडिया के जरिए पर्सनल लाइफ की अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि शहीर जल्द ही फिल्म 'दो पत्ती' में एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसमें काजोल भी प्रमुख भूमिका में हैं। दूसरी ओर, रुचिका एक फिल्म निर्माता, मार्केटिंग हेड और 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट हैं।

केरल में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

एक्टर रणदीप हुडा और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लिन लैशराम ने 29 नवंबर को मणिपुर में तैमी रीति-रिवाज से शादी की थी। वे शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर मना रहे हैं। रणदीप ने रविवार (31 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल न्यू सेलिब्रेशन के लिए केरल पहुंचा है।

पहली तस्वीर में कपल सेल्फी ले रहा है और दूसरी तस्वीर में वे केरल में सनसेट को एन्जॉय कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए रणदीप ने लिखा, “2023 का लास्ट सनसेट।” वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप अपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले इसका टीजर रिलीज किया था, जिसमें रणदीप के लुक ने फैंस को काफी प्रभावित किया। वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, मणिपुर में जन्मी लिन एक एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसपर्सन हैं। उन्होंने विभिन्न फैशन शो में भाग लेकर मॉडलिंग इंडस्ट्री में कुशलतापूर्वक अपनी पहचान स्थापित की है। विशेष रूप से साल 2008 में उन्होंने मिस नॉर्थ ईस्ट प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम