न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर कपूर के साथ रिश्ते पर ऐसा बोलीं शाहीन भट्ट, आमिर खान ने नेपोटिज्म को बताया बेवकूफी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। दोनों में काफी अच्छा तालमेल है। वे एक-दूसरे को बेइंतहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 6:23:03

2 News : रणबीर कपूर के साथ रिश्ते पर ऐसा बोलीं शाहीन भट्ट, आमिर खान ने नेपोटिज्म को बताया बेवकूफी

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। दोनों में काफी अच्छा तालमेल है। वे एक-दूसरे को बेइंतहा चाहती हैं और उन्हें कई मौकों पर सपोर्ट करते हुए देखा जा चुका है। अब शाहीन ने आलिया और रणबीर कपूर की शादी को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं। शाहीन ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आलिया की शादी में वह बहन को लेकर काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।

आलिया को दुल्हन वाले लुक में देखकर शाहीन के आंसू आ गए थे। रणबीर संग रिश्ते पर शाहीन कहती हैं कि शादी के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला। हम बहुत हद तक एक जैसे ही हैं। रणबीर और मेरे बीच कई समानताएं हैं। कभी भी ऐसी सिचुएशन नहीं बनी जब मुझे आलिया और रणबीर में से किसी एक की तरफदारी करनी पड़ी हो।

उल्लेखनीय है कि आलिया और शाहीन साथ में मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। हाल ही में जब आलिया को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था, तो शाहीन ने इंस्टाग्राम पर इसकी क्लिप शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है।

shaheen bhatt,alia bhatt,ranbir kapoor,alia shaheen,aamir khan,junaid khan,aamir nepotism

आमिर ने कहा, मैं चाहता तो जुनैद के लिए 10 जगह फोन कर सकता था...

बॉलीवुड में जब-तब नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का मुद्दा उठता रहता है। अब सुपरस्टार आमिर खान ने भी इस पर रिएक्शन दी है। आमिर ने एबीपी के साथ बातचीत में कहा कि वो नेपोटिज्म नहीं, एक तरह की बेवकूफी है कि आप उसको ले रहे हो जो काम ठीक से नहीं जानता और उसको छोड़ रहे हो जो काम जानता है। मेरा बेटे जुनैद ने अभी पहली फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट की है।

इसके पहले वो 15 बार रिजेक्ट हुआ है। वो अलग-अलग जगह एक्टिंग और थिएटर सीखने के बाद अलग-अलग जगह काम मांगने गया। मुझसे नहीं मांगा काम और न मैंने उसको बोला कि मैं उसे काम दूंगा। वह कास्टिंग डायरेक्टर्स के ऑफिस में और बाहर इंतजार करता था। आखिरकार उसको एक रोल मिल गया। वो मेरा बेटा है, मैं 10 जगह फोन कर सकता था।

मेरा यह मानना है कि अगर आप काम जानते हैं तो आपको कोई नहीं रोक सकता और अगर आप काम नहीं जानते हैं तो आप कितना भी हाथ-पांव मार लीजिए, कुछ नहीं होगा। बता दें कि आमिर और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता के बेटे जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्हें यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार