न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुहाना ने अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, जान्हवी को इस कारण सेट पर होना पड़ा शर्मिंदा

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म द आर्चीज पिछले साल के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Feb 2024 8:25:20

2 News : सुहाना ने अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, जान्हवी को इस कारण सेट पर होना पड़ा शर्मिंदा

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ पिछले साल के अंत में सिनेमाघर के बजाय OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सुहाना तेजी से नेम और फेम कमा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सुहाना को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

इस बीच सुहाना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 वर्षीय सुहाना ने एक प्रॉपर्टी खरीदी है। सुहाना ने अपने दम पर मुंबई के पास ही अलीबाग में एक लैविश प्रॉपर्टी खरीद ली है। इसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे। अलीबाग के रिहायशी इलाके में करीब 7 हजार 820 स्क्वायर मीटर में फैली यह प्रॉपर्टी सुहाना के नाम हो गई है। बताया जा रहा है इसकी कीमत करीब 12 करोड़ 91 लाख रुपए है।

इसके लिए सुहाना ने स्टाम्प ड्यूटी के रूप में 77 लाख रुपए चुकाए हैं। बता दें कि शाहरुख के पास भी अलीबाग में एक आलीशान बंगला है, जहां वे अक्सर मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर छुट्टियां बिताने के लिए जाते हैं। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए है। सुहाना अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसी रूमर्स हैं कि सुहाना द आर्चीज फिल्म के को-स्टार अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाती अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि सुहाना ने फिल्म से अपनी सिंगिंग की शुरुआत भी की, जिसमें उन्होंने 'जब तुम ना थे' गाने की आवाज बनकर अपना टैलेंट दिखाया।

shahrukh khan,suhana khan,actress suhana khan,shahrukh suhana,alibaug,janhvi kapoor,telugu,devara part 1 movie

‘देवारा : पार्ट 1’ के साथ साउथ में डेब्यू करने वाली हैं जान्हवी, नहीं आती तेलुगु भाषा

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी काफी प्रतिभावान एक्ट्रेस हैं। हालांकि जान्हवी ने अभी बॉलीवुड में बहुत लंबा सफर तय नहीं किया है, लेकिन हर कोई उनकी अदाकारी पर फिदा है। जान्हवी एक्टर जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवारा : पार्ट 1' के साथ साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में जान्हवी ने खुलासा किया कि तेलुगु नहीं आने के कारण उन्हें शूटिंग सेट पर शर्मिंदा होना पड़ा था।

द वीक के साथ इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा कि उन्होंने कभी तेलुगु भाषा नहीं सीखी थी और इस वजह से उन्हें खुद पर शर्म आती है। वैसे 'देवरा' की टीम बहुत धैर्यवान और मददगार रही। टीम उन्हें बहुत अच्छे से लाइंस समझा देती थी। फिल्म के जरिए मैं अपनी जड़ों के करीब आ रही हूं और तेलुगु सीख रही हूं।

फिल्म इसी साल 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएंगे। जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें मिस्टर एंड मिसेज माही और उलझ जैसी फिल्में हैं। वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ वरुण धवन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम