सात फेरों की तैयारी! दुल्हन के लिबास में दिखीं श्रद्धा कपूर, मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया यह जवाब
By: RajeshM Sat, 28 Aug 2021 5:18:52
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की बेटी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा एक बार फिर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरती हुई नजर आईं। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं। दुल्हन के लिबास में वे काफी खूबसूरत लग रही हैं।
लहंगे में गोल्डन हैवी एम्ब्रायडरी है। फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ श्रद्धा ने हैवी नेकलेस व गोल्डन मांगटीका पहन रखा है। श्रद्धा ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी पीकॉक और शेन पीकॉक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि आप दोनों के साथ काम करने का हमेशा सुखद अनुभव रहा है। मुझे इस खूबसूरत लिबास में सजाने के लिए धन्यवाद, मैं फिर कहूंगी कि मैं इस पहनावे को जी सकती हूं।
फोटो देख श्रद्धा के भाई सिद्धांत ने की यह पोस्ट
दुल्हन के
जोड़े पर पोस्ट की गई फोटो पर श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर ने भी कमेंट
किया है। उन्होंने लिखा कि बेहद खूबसूरत और बहुत ही सुंदर आउटफिट। एक्ट्रेस
नरगिस फाखरी ने श्रद्धा को खूबसूरत बताया। एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी रेड
हार्ट इमोजी शेयर करते हुए श्रद्धा पर प्यार लुटाया है। फैंस को यह फोटो
बेहद पसंद आ रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आने वाले समय में
नागिन, स्त्री 2 और चालबाज जैसी फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि
इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
श्रद्धा का इनके साथ लंबे समय से चल रहा है अफेयर
श्रद्धा
और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के बीच लंबे समय से अफेयर की खबरें
चल रही हैं। वर्ष 2019 में श्रद्धा ने एक मैगजीन फोटोशूट किया, जिसके लिए
उन्होंने रोहन के साथ काम किया था। दावा किया जा रहा है कि वे जल्दो ही
शादी करने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच श्रद्धा के मौसेरे भाई प्रियांक
शर्मा और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की रिएक्शन सामने आई हैं।
पद्मिनी
ने कहा कि शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है (वे हंस पड़ीं) अगर ऐसा होगा तो
खबर मिल जाएगी। अगर श्रद्धा शादी करने की योजना बना रही है, तो आपको पता चल
जाएगा। प्रियांक ने कहा कि मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं
यार। लेकिन हां, अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों
का इंतजार करना अच्छा होता है।
ये भी पढ़े :
# दिल्ली : पत्नी के चरित्र पर संदेह था तो कर डाली चाकू घोंपकर हत्या, फिर थाणे पहुंच किया सरेंडर
# ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने बनाया अजीबो-गरीब चेहरा, अर्जुन कपूर ने किया कमेंट
# ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान नाबालिग ने बनाया अपना न्यूड वीडियो, सोशल मीडिया पर देख पेरेंट्स को आया अटैक
# 30 सेकंड में 58 पुशअप्स कर इस बच्चे ने किया हैरतअंगेज कारनामा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज