न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शबाना ने की हनी संग रिश्ते पर बात, एक्ट्रेस को मनमोहन ने विनोद का नाम ले ‘अमर अकबर एंथनी’ के लिए किया था तैयार

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शबाना आजमी (73) ने कला फिल्मों के साथ करिअर शुरू करने के बाद कमर्शियल सिनेमा की ओर रुख किया था। शबाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 11:10:29

शबाना ने की हनी संग रिश्ते पर बात, एक्ट्रेस को मनमोहन ने विनोद का नाम ले ‘अमर अकबर एंथनी’ के लिए किया था तैयार

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस शबाना आजमी (73) ने कला फिल्मों के साथ करिअर शुरू करने के बाद कमर्शियल सिनेमा की ओर रुख किया था। शबाना दोनों जगह खुद को साबित करने में सफल रहीं। उनके खाते में कई हिट फिल्में हैं। प्रोफेशनल के साथ शबाना की पर्सनल लाइफ भी सदा चर्चाओं में रही। शबाना ने हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने जोया और फरहान के साथ अपने पति मशहूर गीतकार व लेखक जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी संग रिश्ते पर बात की।

शबाना ने कहा कि मेरे बच्चों के साथ आज जो भी रिश्ता कायम हो सका है, वो सब हनी की ही देन है। यह हनी की उदारता के कारण है! यह संभव नहीं हो पाता अगर हनी उन्हें (बच्चे) साझा करने में इतनी उदार या दानी न होती। हनी ने अपने बच्चों जोया और फरहान को बताया कि मैं वह ‘सौतेली मां’ नहीं हूं, जिसके बारे में उन्होंने परियों की कहानियों में पढ़ा था, तो यह बहुत आसान हो गया। मैंने खुद को उन पर थोपा नहीं और बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं की। शबाना ने माना कि कपल के बीच अलगाव, खासकर अगर वे शादीशुदा हों, हमेशा ‘दर्दनाक’ होता है और जावेद और हनी के मामले में भी यह अलग नहीं था।

जावेद साहब और मैं दोनों नारीवादी हैं, इसलिए मेरे फैंस चौंक गए, क्योंकि उन्होंने इसे उस नारीवाद पर आघात के रूप में देखा जिसके साथ उन्होंने मुझे जोड़ा था लेकिन उस समय, मेरे पास दो विकल्प थे-या तो चुप हो जाओ और कुछ मत कहो या खुद को समझाओ, जिससे मेरे आसपास के कई लोगों को ठेस पहुंचती इसलिए चुप रहना ही समझदारी थी। बता दें कि जावेद की पहली शादी स्क्रीनराइटर हनी ईरानी के साथ हुई थी। बाद में साल 1984 में जावेद और शबाना ने शादी कर ली, जबकि हनी से उनका तलाक 1984 और 1985 के बीच तय हो गया था।

shabana azmi,actress shabana azmi,honey irani,javed akhtar,shabana javed,honey javed,farhaan akhtar,zoya akhtar,amar akbar anthony,vinod khanna,manmohan desai

शबाना की ‘परवरिश’ फिल्म के डायरेक्टर भी मनमोहन देसाई ही थे

पांच बार नेशनल अवार्ड जीत चुकीं शबाना आजमी ने डायरेक्टर मनमोहन देसाई की मूवी 'अमर अकबर एंथनी' से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, परवीन बॉबी, नीतू सिंह और प्राण भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने ‘परवरिश’ में मनमोहन के साथ काम किया था। हम फिर से साथ शूट कर रहे थे।

मुझे ‘परवरिश’ में नीतू के साथ काम करने में बहुत मजा आया और हमने ऐसी बहनों का किरदार निभाया जो चोर हैं। बेशक, विनोद और अमिताभ भी थे। मेरे लिए यह बहुत मजेदार था। फिर जब मैं किसी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब मनमोहन मेरे पास आए और मुझसे कहा कि वह पहली बार कोई फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं और चाहते हैं कि मैं इसका हिस्सा बनूं। मैंने कहा ठीक है।

लेकिन उन्होंने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा, आपके लिए कोई रोल नहीं है। लेकिन अगर मैं इस मूवी में काम नहीं करती हूं, तो विनोद मुझे परेशान करते और पूछेंगे कि क्यों उनके पास कोई हीरोइन नहीं है जबकि अमिताभ और ऋषि के पास है। तो यह मनमोहन की खासियत थी कि वह बिल्कुल वैसे ही बोलते थे, जैसे कि वह थे और यही बात मुझे उनसे बहुत पसंद आई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष