न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शबाना आजमी ने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर किया खुलासा, बताया कैसे छूटी जावेद अख्तर की शराब की लत

एक्ट्रेस शबाना आजमी (73) को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल हो चुके हैं। हालांकि अब वह बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं। शबाना पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jul 2024 11:12:30

2 News : शबाना आजमी ने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर किया खुलासा, बताया कैसे छूटी जावेद अख्तर की शराब की लत

एक्ट्रेस शबाना आजमी (73) को फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल हो चुके हैं। हालांकि अब वह बहुत कम फिल्मों में नजर आती हैं। शबाना पिछले साल दो फिल्मों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी तथा घूमर में नजर आई थीं। इस बीच शबाना ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के डिस्को डांसर दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक खुलासा किया है। शबाना ने एक्टर अरबाज खान के चैट शो ‘द इनविंसिबल विद अरबाज खान’ में शुरुआती दौर में मिथुन की इनसिक्योरिटी (असुरक्षा) की भावना को लेकर खुलकर बात की।

बता दें शबाना और मिथुन एक-दूसरे को फिल्म स्कूल के दिनों से जानते हैं। मिथुन FTII में शबाना के जूनियर थे और ग्रेजुएशन होने के बाद दोनों एक्टर बन गए। शबाना ने अरबाज के साथ बातचीत में कहा कि उन दिनों मिथुन मेरे घर आते थे, वे तब मेरे जूनियर थे। वे घर आते और कहते कि ना तो मेरा रंग गोरा है और ना ही दांत अच्छे हैं। मेरी मां ये सुनकर उन्हें गले से लगा लेतीं और कहतीं कि तुम इन सब चीजों के बारे में क्यों सोचते हो, तुम एक बेहतरीन डांसर हो। तुम्हें इन सबके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

मां उनसे जो कुछ कहतीं, उससे हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिलता था। गौरतलब है कि मिथुन भी कई बार बता चुके हैं कि शुरुआत में वे अपने रंग को लेकर काफी परेशान रहते थे। अपने स्किन टोन को लेकर वे इतने परेशान रहते थे कि फिल्मों के चयन पर भी इसका काफी असर हुआ। वे सोचते थे कि फिल्मों में हीरो तो नहीं लेकिन विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। जहां तक शबाना और मिथुन की साथ की गई फिल्मों का सवाल है तो वे ‘अशांति’ (1982), ‘हम पांच’ (1980), ‘समीरा’ (1981), ‘नसीहत’ (1986) और ‘झूठी शान’ (1991) में नजर आए थे।

shabana azmi,actress shabana azmi,mithun chakraborty,shabana mithun,javed akhtar,shabana javed

मेरे लिए जावेद जैसी इच्छाशक्ति रखना असंभव है : शबाना

शबाना ने उस समय के बारे में बात की, जब उनके पति मशहूर गीतकार जावेद अख्तर बहुत ज्यादा शराब पीते थे और इस दौर को ‘कठिन’ बताया। शबाना ने कहा कि जावेद को पता था कि अगर वे इसी तरह से चलते रहे, तो वे ज्यादा दिन तक नहीं जी पाएंगे और अपना काम रचनात्मक रूप से नहीं कर पाएंगे। हम लंदन में एक फ्लैट में थे।

उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी और मैंने कहा 'हे भगवान, यह उन ट्रिप में से एक होने जा रही है, बहुत धीरे से उन्होंने मुझसे कहा 'मेरे लिए नाश्ता बनाओ' उन्होंने नाश्ता किया और उसके बाद मुझसे कहा, ‘मैं अब और शराब नहीं पीऊंगा।’ मैंने कुछ नहीं कहा मैंने सिर्फ इतना कहा 'मतलब?' जावेद ने कहा ‘मैं अब और शराब नहीं पीऊंगा।' उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं कहा था और उस दिन से उन्होंने शराब को हाथ भी नहीं लगाया।

मेरे लिए उनके जैसी इच्छाशक्ति रखना असंभव है। बता दें जावेद ने पहली बार साल 2012 में ‘सत्यमेव जयते’ के एक एपिसोड में अपनी शराब की लत के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैंने 19 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था जब मैं अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद बॉम्बे आया तो मैंने दोस्तों के साथ शराब पीना शुरू कर दिया और बाद में यह मेरी आदत बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क