न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शबाना की तारीफ से कार्तिक को मिल गई ईदी, उर्वशी-रवि किशन की JNU फिल्म का ट्रेलर रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें कार्तिक अपनी परफोरमेंस के कारण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Jun 2024 7:17:12

2 News : शबाना की तारीफ से कार्तिक को मिल गई ईदी, उर्वशी-रवि किशन की JNU फिल्म का ट्रेलर रिलीज

एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें कार्तिक अपनी परफोरमेंस के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म भारत के पहले पैरालिम्पिक्स गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म आम आदमी के साथ बॉलीवुड की हस्तियों को भी लुभा रही है। यहां तक कि एक्ट्रेस शबाना आजमी और उनके पति दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर फिल्म स्क्रीन पर देखकर खूब रोए।

दरअसल फरहान अख्तर ने कुछ खास लोगों के लिए मुंबई के एक प्राइवेट थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म देखने के बाद पैपराजी से बातचीत में जावेद और शबाना ने फिल्म को शानदार बताया। शबाना ने कहा कि मैं तो रो रो के पागल हो गई और कार्तिक का काम बहुत अच्छा था। कबीर ने बहुत अच्छा किया है। मैंने कई दिनों के बाद कबीर की फिल्म देखी और उसने पकड़ के रखा सैकंड हाफ में भी।

इसके बाद शबाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्तिक को चूमते हुए एक फोटो डालते हुए ‘चंदू चैंपियन’ की खूब तारीफ की। शबाना ने लिखा,“मैं कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन से बहुत प्रभावित हुई और मुझे कार्तिक आर्यन का किरदार बहुत पसंद आया। उन्होंने इसे लगभग एक बच्चे की तरह दृढ़ संकल्प के साथ निभाया और एक बेहद आकर्षक मुस्कान के साथ पेश किया। विजय राज कोच के रूप में बहुत प्रभावी हैं।

यह एक वास्तविक जीवन की कहानी है और मैं कबीर को सलाम करती हूं कि उन्होंने इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाया ताकि वे इसे अपने परिवार के साथ देख सकें। मैं कार्तिक के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में हूं।” कार्तिक ने शबाना की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे मेरी ईदी मिल गई। आपके द्वारा कहा गया प्रत्येक शब्द मेरे लिए पदक के समान है।” उल्लेखनीय है कि फिल्म ने तीन दिन में करीब 25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

छात्र राजनीति से प्रेरित है फिल्म JNU, 21 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

उर्वशी रौतेला की फिल्म जेएनयू (जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी) का ट्रेलर आज सोमवार (17 जून) को रिलीज कर दिया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को कई गंभीर मुद्दे उठाते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में यूनिवर्सिटी के अंदर चल रही राजनीति दिखाई जाती है, जिसमें दो तरह की विचार धाराओं के लोग कई तरह के मुद्दों को लेकर आपस में उलझते हैं। जहां कुछ छात्र मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित हैं तो वहीं कुछ उनसे अलग सोच रखते हैं।

गोधरा के लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं और अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, इस तरह के विवादित डायलॉग फिल्म के ट्रेलर को और दिलचस्प बना रहे हैं। विनय वर्मा के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में उर्वशी के साथ रवि किशन, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई भी हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसे देखने के बाद कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं वहीं कुछ इसके नाम पर भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

‘जेएनयू’ सिनेमाघरों में 21 जून को रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा, “जब एंटी नेशनलिज्म शिक्षा पर हावी हो जाता है। लेफ्ट बनाम राइट के टकराव का गवाह बने क्योंकि कैंपस युद्ध का मैदान बन गया है।” इस फिल्म को प्रतिमा दत्ता ने प्रोड्यूस किया है और महाकाल मूवी इसे प्रजेंट कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क