न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शबाना सहित ये एक्ट्रेस पहुंचीं ऋचा की बिटिया से मिलने, सायरा के साथ शादी करना चाहते थे संजय

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। वे इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ क्वालिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 8:42:42

2 News : शबाना सहित ये एक्ट्रेस पहुंचीं ऋचा की बिटिया से मिलने, सायरा के साथ शादी करना चाहते थे संजय

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है। वे इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कपल के घर में 16 जुलाई को एक नन्ही परी का आगमन हुआ। अब हाल ही में चार एक्ट्रेस शबाना आजमी, दीया मिर्जा, उर्मिला मातोड़कर व तन्वी आजमी प्यारी बिटिया से मिलने के लिए पहुंचीं। इसकी एक तस्वीर शबाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में सभी एक्ट्रेस न्यू मॉम ऋचा के साथ फोटो क्लिक करवाती दिखी।

ऋचा की गोद में उनकी बेटी सोती हुई दिखाई दी। हालांकि इसमें बेबी का फेस नजर नहीं आ रहा। शबाना ने कैप्शन में लिखा, “नई मां और बच्चा अपनी खाला/मासी के साथ..” इस फोटो पर दीया ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि, “हमारी जिंदगी का सबसे बेस्ट दिन।” दीया के अलावा कई सेलेब्स और फैंस भी फोटो पर कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले अली और ऋचा ने हाल ही बिटिया की पहली झलक फैंस को दिखाई थी। उन्होंने लिखा था कि हमारी लाइफ के सबसे बड़े जुड़ाव की अनाउंसमेंट करने के लिए एक कोलाब पोस्ट कर रहे हैं। हम सच में धन्य हैं।

हमारी बच्ची हमें बहुत बिजी रखती है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। शादी से पहले ऋचा और अली ने एक-दूसरे को डेट किया था। इस कपल ने दो साल पहले परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2015 से दोनों की डेटिंग शुरू हुई थी।

वहीं साल 2017 में कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। कपल को पिछले कुछ समय में प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी खुशियां मिली हैं। ऋचा मई में रिलीज हुई वेब सीरीज हीरामंडी : द डायमंड बाजार में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफ पा चुकी हैं। दूसरी ओर अली हाल ही वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ से भौकाल मचाते दिखाई दिए थे।

सायरा बानो ने संजय दत्त को बर्थडे विश करते हुए किया खुलासा

चार दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता संजय दत्त आज सोमवार (29 जुलाई) को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने संजय के लिए एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा की है। सायरा ने खुलासा किया कि संजय उनसे शादी करना चाहते थे। सायरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके दिवंगत पति महान अभिनेता दिलीप कुमार और संजय साथ हैं।

इसके साथ सायरा ने लंबा-चौड़ा नोट लिखा। सायरा ने लिखा, “संजय दत्त हमेशा मेरे लिए एक परिवार की तरह रहे हैं। मेरे पूरे परिवार ने उन्हें एक छोटे बच्चे से लेकर एक अभिनेता के रूप में विकसित होते देखा है। मुझे आज भी याद है जब नरगिस अपने प्यार बेटे के साथ हमारे घर आती थीं। एक बार नरगिस ने मुझे बताया था कि संजय आपसे शादी करना चाहता है। हाहाहा। मुझे लगता है कि शर्मिला टैगोर और मैं संजू के सबसे पसंदीदा थे।

संजय मेरे दिल में एक खास जगह रखते हैं। मेरे प्यार और आशीर्वाद के साथ मैं उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं।” उल्लेखनीय है कि सायरा ने संजय के पिता दिवंगत सुनील दत्त के साथ ‘पड़ोसन’ जैसी सुपरहिट मूवी में काम किया था। सायरा अक्सर दिलीप साहब के साथ जुड़ी बातें और यादें शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री