एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। ‘एनिमल’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। सोमवार (27 नवंबर) को फिल्म की हैदराबाद में प्री-रिलीज इवेंट रखी गई। इस दौरान रणबीर, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू एक साथ दिखे। फिल्म की टीम प्री-रिलीज के लिए मल्ला रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पहुंची।
वहां तेलंगाना सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री 'मल्ला रेड्डी' ने मजाक-मजाक में रणबीर को कुछ ऐसा कह दिया जो सबको चौंका रहा है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेज पर मल्ला रेड्डी कहते हैं कि, “रणबीर जी, आपको एक बात बोलना चाहता हूं। अगले 5 साल में तेलुगु लोग पूरे हिंदुस्तान, बॉलीवुड, हॉलीवुड पर राज करेंगे।
आपको भी एक साल बाद हैदराबाद में शिफ्ट होना पड़ेगा, क्योंकि बॉम्बे पुराना हो गया है। बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम है। हिंदुस्तान में एक ही शहर है, वो है हैदराबाद।” मल्ला की ये बात सुनकर रणबीर मुस्कुराते नजर आए। सोशल मीडिया पर कुछ लोग मल्ला रेड्डी को ट्रोल कर रहे हैं।
Minister #MallaReddy sparked controversy at the #AnimalPreReleaseEvent, making bold statements. He declared, 'Telugu people will lead India; you must move to Hyderabad in a year. Mumbai is outdated Hyderabad is the only city for India.'
अनिल कपूर ने महेश बाबू को स्टेज पर बुलाया तो...
इसी इवेंट के दौरान ‘एनिमल’ फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का साउथ इंडियन एक्टर महेश बाबू के साथ किया गया व्यवहार लोगों को अखर रहा है। वे अनिल को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनिल और बॉबी देओल स्टेज पर हैं। अनिल स्टेज के सामने बैठे महेश बाबू को बुलाते हैं। महेश थोड़ा शरमाते हैं।
इसके बाद अनिल माइक पर बोलते हैं, “ये मेरा ऑर्डर है। तुम आ जाओ।” इस पर महेश स्टेज पर पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वे काफी एंबेरेस हैं। महेश स्टेज पर पहुंचकर इधर-उधर देखते हैं। अनिल डांस शुरू कर देते हैं और महेश से भी डांस करने को कहते हैं। तब महेश, अनिल को गले लगाते हैं और स्टेज से नीचे चले जाते हैं।
इस वीडियो के वायरल होते ही अनिल की खिंचाई की जा रही है। बता दें कि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर ‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा हैं।














