न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : करण जौहर को वरुण धवन ने बताया ‘घर तोड़े’, देखें प्रोमो, धनुष के बेटे पर लगा 1000 रुपए का फाइन

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन भी लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। इस शो में अभी तक दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 1:47:16

2 News : करण जौहर को वरुण धवन ने बताया ‘घर तोड़े’, देखें प्रोमो, धनुष के बेटे पर लगा 1000 रुपए का फाइन

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन भी लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। इस शो में अभी तक दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, सन्नी-बॉबी देओल, अनन्या पांडे-सारा अली खान और करीना कपूर खान-आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ चुकी हैं। सभी ने करण के सवालों के दिलचस्प तरीके से जवाब दिए। इस बीच अब शो के 5वें एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है।

इसमें करण के साथ उनके कॉफी काउच पर 2 सितारे वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा 11 साल बाद एक साथ आने वाले हैं। दोनों ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक साथ एक्टिंग करिअर शुरू किया था। इस बीच वीडियो से वरुण का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह करण को घर तोड़ने वाला बता रहे हैं। करण मजाक में दोनों से कहते हैं कि उन्हें प्यार करने वाले पतियों के रूप में देखा जाता है, लेकिन वे 'केंस विदाउट देयर बार्बीज' के अलावा कुछ नहीं हैं।

इसके बाद करण कहते हैं कि 'माई नेम इज खान' फिल्म में निश्चित रूप से आप सभी के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट के साथ कुछ विवाद चल रहे थे। सिद्धार्थ और वरुण दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया। फिर वरुण, करण को घर तोड़े का टैग देते हैं। इधर, करण ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें आगामी एपिसोड्स में नजर आने वाले जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, काजोल, रानी मुखर्जी और अजय देवगन दिख रहे हैं।

रजनीकांत के नातिन व धनुष के बेटे यात्रा राजा ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और दामाद एक्टर धनुष के बेटे यात्रा राजा इन दिनों गलत कारणों से चर्चा में है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के कारण राजा का चालान कट गया और इसी वजह से वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रजनीकांत के नातिन 17 साल के राजा पर 1000 रुपए का फाइन किया गया है।

दरअसल हाल ही राजा का एक वीडियो सामने आया। इसमें वे चेन्नई में सुपरबाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे। वे बाइक चलाना सीख रहे थे और उनके साथ एक गाइड भी था। राजा ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना था और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने राजा को इसके लिए पकड़ा क्योंकि सुपरबाइक पर वे बिना हेलमेट चल रहे थे।

साथ ही गाड़ी की नंबर प्लेट भी साफ नहीं थी। ऐसे में राजा का 1000 रुपए का चालान काट दिया गया। पुलिस का कहना है कि स्टारकिड हो या कोई आम व्यक्ति सभी के लिए ट्रैफिक रूल्स समान हैं। ऐसे में सेलेब के बच्चों को भी रूल्स फॉलो करना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे