न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - फिर सुनी सलमान की दहाड़, ‘टाइगर 3’ के टीजर ने मचाया धमाल, ‘आंख-मिचौली’ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस में भी इस फिल्म को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 12:23:34

देखें - फिर सुनी सलमान की दहाड़, ‘टाइगर 3’ के टीजर ने मचाया धमाल, ‘आंख-मिचौली’ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस में भी इस फिल्म को लेकर काफी बेताबी है। इस बीच आज बुधवार (27 सितंबर) को सुबह 11 बजे फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया। इसे ‘टाइगर का मैसेज’ नाम दिया गया है। इसे रिलीज हुए अभी कुछ ही समय हुआ है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो चुका है।

इसके यशराज फिल्म (YRF) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे लाखों व्यू मिल चुके हैं। यूजर्स सलमान की तो जमकर तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। सलमान ने टीजर के साथ ही अपनी दमदार वापसी का ऐलान कर दिया है। टीजर में जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं। टाइगर देश की जनता के सामने ऐलान करते नजर आ रहा है कि अब उन्हें ही तय करना है कि वह एक गद्दार है या देशभक्त।

इस बार सलमान की जंग और भी मुश्किल होने वाली है। फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर से कैटरीना कैफ की जोड़ी है। साथ ही इमरान हाशमी विलेन के रूप में दिखेंगे। सुपरस्टार शाहरुख खान का कैमियो भी है। बता दें कि सलमान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं। इसी साल रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान' भी फ्लॉप साबित हुई थी। अब सलमान को ‘टाइगर 3’ से काफी उम्मीदें हैं। मूवी 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

tiger 3,aankh micholi,Salman Khan,katrina kaif,shahrukh khan,yrf,tiger 3 teaser,aankh micholi trailer,mrunal thakur,abhimanyu dasani

‘आंख मिचौली’ में मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दासानी की हैं मुख्य भूमिकाएं

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की फिल्म 'आंख मिचौली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें मृणाल के अपोजिट एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी हैं। डायरेक्टर उमेश शुक्ला हैं, जिन्होंने ‘ओएमजी’ बनाई थी। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। कहानी एक ऐसे परिवार के ईद-गिर्द घूमती है जिसका हर एक सदस्य यूनिक है।परिवार की इकलौती बेटी मृणाल को नाइट ब्लाइंडनेस है। यानी सूरज ढलने के बाद उसे कुछ दिखाई नहीं देता।

उसके पिता परेश रावल भुलक्कड़ हैं। एक भाई अभिषेक बनर्जी अटक-अटककर बोलता है। दूसरा भाई शरमन जोशी बहरा है। यह फैमिली झूठ बोलकर एक नॉर्मल परिवार के साथ रिश्ता जोड़ने की कोशिश करती है और इस दौरान कई हंगामे होते हैं। 'आंख मिचौली' में दिव्या दत्ता, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे कलाकार भी हैं। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' के साथ क्लैश होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार