न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन भी नहीं जगी ‘उलझ’ से कमाई की उम्मीद, अजय-तब्बू की फिल्म का भी निकलता दिख रहा दम, देखें...

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 1:31:09

दूसरे दिन भी नहीं जगी ‘उलझ’ से कमाई की उम्मीद, अजय-तब्बू की फिल्म का भी निकलता दिख रहा दम, देखें...

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार (3 अगस्त) को सिर्फ 1.7 करोड़ रुपए की कमाई की। पहले दिन की कमाई भी मात्र 1.15 करोड़ रुपए रही थी। दूसरे दिन थोड़ा सुधार तो है लेकिन यह आंकड़ा देख लग रहा है कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद रविवार को भी कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में यह फ्लॉप कैटेगरी की तरफ कदम बढ़ा देगी। दो दिन में इसकी कमाई 2.85 करोड़ रुपए हुई है।

शनिवार को ‘उलझ’ ने सिनेमाघरों में ओवरऑल 19.11 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी ली यानी इतनी सीटें भरीं। मॉर्निंग शो में यह 8.64, ऑफ्टरनून शो में 18.2, इवनिंग शो में 21.33 और नाइट शो में 28.45 प्रतिशत रहा। ‘उलझ’ की कहानी की बात करें तो इसमें जान्हवी इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) की ऑफिसर ‘सुहाना’ का रोल कर रही हैं। वह सबसे यंगेस्ट डेपुटेड हाई कमिश्नर हैं। उनके कलीग ने उन पर नेपोटिजम प्रोडक्ट का टैग लगा रखा है और उनके ऊपर सभी को डाउट रहता है।

इसी दौरान उन्हें लंदन एंबेसी में एक चैलेंजिंग मिशन मिलता है। ‘उलझ’ का डायरेक्शन सुधांशु सरिया ने किया है। इसमें जान्हवी के साथ एक्टर गुलशन देवैया लीड रोल में हैं। साथ ही आदिल हुसैन, रोशन मैथ्यू और मियांग चांग भी हैं। फिल्म को विनीत जैन और अमृता पांडे ने जंगली पिक्चर्स बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

ulajh,ulajh movie,janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,auron mein kahan dum tha,ajay devgn,tabu,shaitaan,maidaan,crew movie

‘शैतान’ और ‘मैदान’ के बाद अजय की इस साल की तीसरी फिल्म है ‘औरों में कहां दम था’

‘औरों में कहां दम था’ के साथ अजय देवगन दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं। फिल्म में एक बार फिर से अजय व तब्बू की जोड़ी है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई। ओपनिंग डे पर फिल्म का रिस्पोंस देखने के बाद इससे कम ही उम्मीदें बची हैं। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.1 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था।

नीरज पाण्डेय के निर्देशन में बनी फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इसने शनिवार को 2.15 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया। फिल्म दो दिन में 4.15 करोड़ ही बटोर पाई है। देखते हैं संडे को इसका क्या हाल रहता है। फिल्म में शांतनु महेश्वरी और साई मांजरेकर भी अहम रोल में हैं, जिन्होंने अजय और तब्बू के यंगर वर्जन का किरदार निभाया है। बता दें अजय की इसी साल दो और फिल्में भी रिलीज हुई थीं।

इनमें से ‘शैतान’ ने शानदार कमाई की, जबकि ‘मैदान’ ने मुंह की खाई। दूसरी ओर, तब्बू की पिछली फिल्म ‘क्रू’ ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बीच हॉलीवुड मूवी ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने शनिवार को भारत में 8 करोड़ 66 लाख रुपए जुटाए और उसका टोटल कलेक्शन 102.81 करोड़ रुपए हो गया है। उधर विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने 3 अगस्त को 1 करोड़ 1 लाख रुपए की कमाई की। इसकी कुल कमाई 58.51 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका