न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदित्य को लेकर देखें सारा-अनन्या की रिएक्शन, शादी के 11 साल बाद तलाक ले रही यह एक्ट्रेस

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन भी हर बार की तरह खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 11:35:03

2 News : आदित्य को लेकर देखें सारा-अनन्या की रिएक्शन, शादी के 11 साल बाद तलाक ले रही यह एक्ट्रेस

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन भी हर बार की तरह खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक इसके दो एपिसोड आ चुके हैं। हाल ही में इसका गेस्ट रिवील प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शो के कुछ बेहद दिलचस्प पलों को दिखाया गया है। नए प्रोमो में आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान, रानी मुखर्जी, रोहित शेट्टी, काजोल और अजय देवगन दिखाई दे रहे हैं।

इससे पता चलता है कि आने वाली कड़ियों में ये सेलेब्रिटीज रंग जमाएंगे यानी इनके साथ एपिसोड शूट किए जा चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी, जबकि दूसरे एपिसोड में देओल ब्रदर्स सनी और बॉबी की जोड़ी आई थी। अब तीसरे एपिसोड में सारा अली खान अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ दिखेंगी। सारा, अनन्या व आदित्य रॉय कपूर की लव लाइफ को लेकर बात करेंगी।

रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण ने सारा से एक ऐसी चीज के बारे में पूछा जो अनन्या के पास है और उनके पास नहीं है। सारा ने कहा, 'एक नाइट मैनेजर।' सारा का इशारा आदित्य की ओर था। क्लिप में आगे अनन्या कहती हैं, 'मैं कोय कपूर की तरह महसूस कर रही हूं।' इतना कहते ही वह शरमा जाती हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से अनन्या और आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। हाल ही अनन्या के जन्मदिन पर दोनों मालदीव में थे।

कनिका माहेश्वरी और अंकुर घई के है एक 8 साल का बेटा, हो रहे अलग

टीवी एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कनिका ने 'कहानी घर घर की', 'राजा की आएगी बारात', 'गीत-हुई सबसे पराई' व 'दीया और बाती हम' जैसे सीरियल्स में अदाकारी से काफी शौहरत हासिल की। हालांकि इस समय उनकी पर्सनल लाइफ में सबकुछ सही नहीं चल रहा। कहा जा रहा है कि कनिका ने पति अंकुर घई से तलाक के अर्जी दायर कर दी है। कनिका ने जनवरी 2012 में अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड अंकुर से शादी की थी।

अप्रैल 2015 में कनिका के बेटा रियांश हुआ। कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि वे दोनों चार साल से ज्यादा समय से अलग रह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की। कनिका बेटे के साथ मुंबई, जबकि अंकुर दिल्ली में रहते हैं। अगले साल तक कपल को औपचारिक तलाक मिल जाएगा।

कनिका ने अभी तक तलाक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अंकुर ने विवाद को निराधार बताया है। कनिका और अंकुर साल 2013 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' सीजन 6 में साथ नजर आए थे। दोनों ने कुछ शॉर्ट फिल्में भी प्रोड्यूस की और साथ में कुछ वेब सीरीज भी कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार