न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कैटरीना-विक्की ने रेगिस्तान में उठाया बोनफायर का लुत्फ, एक-दूसरे के प्यार में डूबे करण और तेजस्वी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के जैसलमेर में नए साल का जश्न मनाया। यह जगह मिट्टी के धोरों और प्राचीन किलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 11:42:33

2 News : कैटरीना-विक्की ने रेगिस्तान में उठाया बोनफायर का लुत्फ, एक-दूसरे के प्यार में डूबे करण और तेजस्वी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के जैसलमेर में नए साल का जश्न मनाया। यह जगह मिट्टी के धोरों और प्राचीन किलों के कारण प्रसिद्ध है। मिट्टी ही मिट्टी होने से इसे रेगिस्तान भी कहा जाता है। दो साल पहले उनकी शादी भी इसी प्रदेश के सवाई माधोपुर जिले में हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में वे एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

कैटरीना ने विक्की के कंधे पर सिर रखकर बोन फायर का लुत्फ उठाया। कैटरीना व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विक्की ब्लैट टी शर्ट में हैंडसम दिख रहे हैं। कपल सर्द रात में बोनफायर एन्जॉय करता दिखा। उल्लेखनीय है कि शादी के बाद से कैटरीना कई दफा अपनी पारिवारिक जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

वह अपने ससुराल वालों के साथ काफी खुश हैं। विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो 1 दिसंबर को उनकी फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज हुई थी, जिस पर दर्शकों ने काफी प्यार लुटाया। विक्की 21 दिसबंर को रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ में भी हैं, जो इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है। दूसरी ओर, कैटरीना पिछले साल सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘टाइगर 3’ में थीं।

तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

टीवी के लवबर्ड करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इस बार एक साथ नए साल का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इनमें वह करण के साथ रोमांटिक होती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों में जहां तेजस्वी ब्लैक कलर की बॉडीफिट ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं करण प्रिंटेड शर्ट में काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।

इससे पहले दोनों न्यू ईयर रोड ट्रिप एन्जॉय करते दिखे। तेजस्वी और करण ने मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे की रोड ट्रिप जर्नी के बारे में अपने सोशल मीडिया पेज पर जानकारी साझा की है। रोड ट्रिप को पर्सनल टच देने के लिए करण के लिए तेजस्वी घर का खाना भी लेकर आती हैं। वहीं करण रास्ते में ड्राइविंग की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि तेजस्वी को ‘नागिन 6’ में उनके किरदार के लिए बहुत तारीफ मिली थी। करण अपने OTT प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। दोनों ‘बिग बॉस 15’ के दिनों से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों फाइनल में पहुंचे और तेजस्वी शो की विजेता बनीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम