न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड पर चढ़ा होली का रंग, बच्चन फैमिली ने की जमकर मस्ती, रकुल-जैकी व कृति-पुलकित ने ऐसे दी बधाई

बॉलीवुड सितारों ने जमकर होली का जश्न मनाया। वे रंगों में सराबोर होकर मस्ती करते दिखे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 11:41:29

बॉलीवुड पर चढ़ा होली का रंग, बच्चन फैमिली ने की जमकर मस्ती, रकुल-जैकी व कृति-पुलकित ने ऐसे दी बधाई

बॉलीवुड सितारों ने जमकर होली का जश्न मनाया। वे रंगों में सराबोर होकर मस्ती करते दिखे। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या और उसके दोस्तों के साथ मिलकर होली सेलिब्रेट की। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। वे पूरी तरह रंगों में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

आराध्या दोस्तों के साथ पोज देती हुई दिखाई दीं। इससे पहले अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर होलिका दहन की तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई थी। एक फोटो में नव्या के मामा अभिषेक जलती हुई होलिका को करीब से देख रहे हैं। एक और तस्वीर के बैकग्राउंड में ऐश्वर्या और आराध्या दिखे, जहां नव्या, अभिषेक पर रंग लगा रही थीं।

नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने होली की नई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें नव्या की नानी जया बच्चन पिचकारी के साथ खेल रही थीं और नाना अमिताभ, जया और नव्या के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर रहे थे। साथ ही खाने की कई चीजें दिखीं, जिनमें गुझिया भी थी।

हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं रकुलप्रीत-जैकी और कृति-पुलकित

बॉलीवुड के और सितारों ने भी होली का पूरा मजा उठाया। न्यूली वेडेड कपल कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट और रकुलप्रीत सिंह-जैकी भगनानी ने शादी के बाद अपनी पहली होली मनाई। पुलकित व कृति की शादी 15 मार्च को गुड़गांव और जैकी व रकुल की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी। पिछले साल फरवरी में शादी करने वालीं कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सेल्फी शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरे होमी के साथ होली।”

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपके ऊपर का आसमान हमेशा नीला रहे। मेरे क्रू की ओर से आप सभी को होली की शुभकामनाएं। करीना की फिल्म ‘क्रू’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। करीना की बहन करिश्मा कपूर ने अपने कुत्ते के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आशा है कि आप सभी की होली सुरक्षित और खुशहाल होगी।”

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह हमारे लिए कामकाजी होली है.. लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होली खेल रहे होंगे और आनंद ले रहे होंगे। प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “आप सभी को होली की शुभकामनाएं।” सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू ने भी होली की शुभकामनाएं दीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम