न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुणाल की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से देखें तीनों एक्टर्स की झलक, ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर आई अपडेट

कुणाल खेमू ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करिअर शुरू किया था। बाद में वे कई फिल्मों में लीड एक्टर के रूप में भी नजर आए हैं। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 12:39:32

2 News : कुणाल की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से देखें तीनों एक्टर्स की झलक, ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर आई अपडेट

कुणाल खेमू ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करिअर शुरू किया था। बाद में वे कई फिल्मों में लीड एक्टर के रूप में भी नजर आए हैं। अब वे खुद को डायरेक्शन में भी आजमाने जा रहे हैं। वे ‘मडगांव एक्सप्रेस’ नाम की फिल्म से अपना डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी अहम रोल में नजर आएंगे। तीनों ने OTT की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

अब मेकर्स ने अपनी फिल्म के इन तीनों एक्टर्स का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया है। इसमें दिव्येंदु जैसे सभी के प्यारे मुन्ना भाई, अविनाश जैसे डेयरिंग दारा और प्रतीक गांधी जैसे कैरिजमेटिक हर्षद मेहता के कैरेक्टर को दिखाया गया है। इसके बाद ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के कैरेक्टर का ट्रांजिशन किया है। फिल्म बचपन के तीन दोस्तों की कहानी है, जिनकी गाड़ी गोवा ट्रिप के लिए जाते-जाते ऑफ ट्रैक हो जाती है।

इसके बाद फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। मेकर्स ने यह भी खुलासा किया है कि वे फिल्म का मजेदार ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज करेंगे। इस कॉमेडी फिल्म की टैगलाइन ‘बचपन के सपने...लग गए अपने’ है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन बैनर के तहत बनी है।

madgaon express,madgaon express movie,kunal khemu,pratik gandhi,divyendu sharma,avinash tiwary,de de pyaar de,de de pyaar de 2,ajay devgn,tabu,rakulpreet singh

5 साल पहले आई थी अजय, रकुल व तब्बू की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’

साल 2019 में आई अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने सबका भरपूर मनोरंजन किया था। इसके मेकर्स फिल्म के सीक्वल 'दे दे प्यार दे 2' के लिए तैयारी कर रहे हैं। पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग जून से शुरू होने की उम्मीद है। सीक्वल में एक बार फिर से तब्बू और रकुल भी नजर आएंगी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 2025 की शुरुआत में रिलीज कर दी जाएगी।

'दे दे प्यार दे' की कहानी 50 साल के आशीष (अजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तलाकशुदा है और 26 वर्षीय आयशा (रकुल) से प्यार करता है। फिल्म में तब्बू ने अजय की एक्स वाइफ का रोल निभाया है। कहानी बच्चों की उम्र की लड़की से प्यार करने पर अजय को होने वाली परेशानियों को कॉमेडी अंदाज में दिखाती है। इस रोमकॉम लव ट्राइएंगल ने लोगों को खूब हंसाया था। फिल्म का का बजट 50 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 143 करोड़ रुपए कमाए। अजय इन दिनों 'सिंघम अगेन' और 'रेड 2' की शूटिंग में काफी बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका