न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आ गया हंसी से भरपूर ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर, मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ का ट्रेलर सचिन ने किया लॉन्च, देखें...

ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' खूब चली थी। अब इसका तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 7:10:57

आ गया हंसी से भरपूर ‘फुकरे 3’ का ट्रेलर, मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ का ट्रेलर सचिन ने किया लॉन्च, देखें...

ऋचा चड्ढा और पुलकित सम्राट की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' खूब चली थी। अब इसका तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसकी रिलीज डेट 28 सितंबर है। हाल ही में ‘फुकरे 3’ फिल्म के पोस्टर जारी किए गए थे। आज मंगलवार (5 सितंबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इस बार एक्टर पंकज त्रिपाठी भी दर्शकों को हंसाने का काम करेंगे।

ट्रेलर 2 मिनट 51 सैकंड का है। इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत होती है वरुण शर्मा व पुलकित सम्राट यानी ‘चूचा’ और ‘हन्नी भाई’ के उस स्कूल से जिसमें वो लगातार फेल होते रहे थे। इसके बाद शुरू होता है ‘चूचा’ का वही 'डेजा चू' यानी सपनों का खेल। ऋचा यानी ‘भोली पंजाबन’ इस बार दिल्ली में चुनाव लड़ती नजर आएंगी और उनकी मदद करेंगे पंडित जी यानी पंकज त्रिपाठी और पुलकित।

ट्रेलर काफी मजेदार है। ऐसा लग रहा है कि पिछले दिनों रिलीज हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बाद एक बार फिर से हंसी का खजाना तैयार है। उल्लेखनीय है कि ‘फुकरे’ साल 2013 में रिलीज हुई थी और इसने जबरदस्त सफलता हासिल की। उसके बाद साल 2017 में ‘फुकरे रिटर्नस’ आई लेकिन वो खास कमाल नहीं कर पाई। ‘फुकरे 3’ में ऋचा के ब्वॉयफ्रेंड यानी अली फजल नजर नहीं आएंगे।

fukrey 3,fukrey,pulkit samrat,richa chaddha,varun sharma,pankaj tripathi,800 movie,muttiah muralitharan,sachin tendulkar

इस दिन रिलीज होगी श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक

श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन पर फिल्म आने जा रही है। आज मंगलवार (5 सितंबर) को मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। ये ट्रेलर महान भारतीय बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया। बता दें कि मुरलीधरन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। मेकर्स ने इसी वजह से उनकी बायोपिक फिल्म का नाम ‘800’ रखा है।

फिल्म की कहानी मुरलीधरन के जीवन पर आधारित है, जिसकी कुछ झलकियां ट्रेलर में दिख रही है। उनके बचपन से लेकर क्रिकेट के मैदान तक की झलकियां दिखीं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने एक महान गेंदबाज बनने का सफर तय किया। उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब सवाल उठता है कि क्या उनके करिअर का अंत हो गया है। मुरली ने वनडे में भी 530 से ज्यादा विकेट लिए हैं। फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फिल्म में एक्टर मधुर मित्तल, मुरलीधरन का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में रिलीज हुई ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में भी काम किया था। फिल्म का डायरेक्शन एमएस श्रीपति ने किया है। कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में एमएस धोनी, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कई क्रिकेटर्स पर फिल्में बन चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार