न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय-ट्विंकल ने अफ्रीका में डांस से बांधा समां, देखें वीडियो, इस दिन रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’

एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने पति एक्टर अक्षय कुमार के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया। इसे देख फैंस को मजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 12:41:34

2 News : अक्षय-ट्विंकल ने अफ्रीका में डांस से बांधा समां, देखें वीडियो, इस दिन रिलीज होगी ‘जॉली एलएलबी 3’

एक्ट्रेस व राइटर ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने पति एक्टर अक्षय कुमार के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया। इसे देख फैंस को मजा आ गया। अफ्रीका में फिल्माए गए इस वीडियो में तंजानिया ग्रुप ओमाहे के साथ अक्षय और ट्विंकल खुशी से नाचते दिख रहे हैं। उन्होंने म्यूजिक की बेसिक एनर्जी और लय को मिलाकर ‘रितुंगा’ नामक पारंपरिक डांस परफॉर्म किया। ट्विंकल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुभव के बारे में बताया।

ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, “हमारे पैरों को हिलाना और हमारी आत्माओं को रिफ्रेश करना : ओमाहे, जिस लोकल ग्रुप के साथ हमने डांस किया, उसने पंख, स्किन और सिसल से बने अद्भुत म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स का इस्तेमाल किया। हमने रितुंगा नामक ट्रेडिशनल डांस का अपना वर्जन पेश किया। आपके अनुसार किसने बेहतर डांस किया, मिस्टर के या मैंने? आखिरी बार आपने दिल खोलकर कब डांस किया था?

उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल कई दफा फोटो और वीडियो शेयर कर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने से भी बाज नहीं आते। फिलहाल अक्षय को प्रोफेशनल लाइफ से निराशा झेलनी पड़ रही है। दरअसल उनकी पिछली कुछ फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही है। इस साल आई उनकी दोनों फिल्में बड़े मियां छोटे मियां और सिरफिरा बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं। अब 15 अगस्त को अक्षय की एक और फिल्म ‘खेल खेल में’ रिलीज होने जा रही है। देखते हैं फैंस इसे कैसा रिस्पोंस देते हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ में हैं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं। अब इसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन (गुरुवार) रिलीज होने पर फिल्म को बड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि तब महावीर जयंती की छुट्टी है। इसके बाद फिर वीकेंड और फिर 14 अप्रैल सोमवार को अंबेडकर जयंती की छुट्टी होगी।

ऐसे में सिनेमाघरों में दर्शकों के आने के ज्यादा चांस बनते हैं और फिल्म की अच्छी कमाई होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। सुभाष कपूर इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि पार्ट 3 भी पहले दोनों पार्ट की तरह ही ब्लॉकबस्टर हो सकता है। फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद साल 2017 में इसका दूसरा पार्ट लाया गया। पूर्व में 10 अप्रैल को ही साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही थी, लेकिन अब सामने आई खबरों के मुताबिक ये फिल्म अपने तय समय पर रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क