न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘क्रैक’ के ट्रेलर में विद्युत-अर्जुन का तगड़ा एक्शन, सतीश कौशिक की अंतिम फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर रिलीज

एक्टर विद्युत जामवाल की एक्शन पैक्ड फिल्म 'क्रैक' का ट्रेलर आज शुक्रवार (9 फरवरी) को सामने आ गया। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 6:49:42

2 News : ‘क्रैक’ के ट्रेलर में विद्युत-अर्जुन का तगड़ा एक्शन, सतीश कौशिक की अंतिम फिल्म ‘कागज 2’ का ट्रेलर रिलीज

एक्टर विद्युत जामवाल की एक्शन पैक्ड फिल्म 'क्रैक' का ट्रेलर आज शुक्रवार (9 फरवरी) को सामने आ गया। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वे इसकी रिलीज का इंतजार करने लगे हैं। लोगों को विद्युत और अर्जुन रामपाल का एक्शन अवतार बहुत पसंद आ रहा है। इन दोनों के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी शानदार और धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

विद्युत कॉमेडी भी करते नजर आए। फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले अर्जुन की भी लोग तारीफ कर रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी हैं। 2 मिनट 21 सैकंड के ट्रेलर की शुरुआत डायलॉग “ए भाई, सपने तो दोनों आंखों से देखते हैं न और तेरी दूसरी आंख कौन है.. मैं इच तो हूं। मैदान में जाएंगे, झंडा गाड़ेंगे और सबकी फाड़ेंगे” से होती है। ट्रेलर उन लोगों के लिए एक रोमांचक झलक है जो रोमांच पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें स्काइडाइविंग, रोलरब्लेडिंग जैसी कई चीजें हैं। नोरा का ग्लैमर लुक देखा जा सकता है।

एमी एक मजबूत इरादों वाली पुलिस की भूमिका निभाती हैं, जो इन घातक खेलों को रोकना चाहती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म एक विजुअल ट्रीट है और स्टंट के साथ एक्शन प्रेमियों के दिमाग को रोमांचित करता है। फिल्म 23 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। विद्युत ने ट्रेलर लॉन्च पर ‘क्रैक’ थीम पर आधारित एक गेम भी लॉन्च किया।

विद्युत ने कहा कि क्रैक के साथ मेरा विजन भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेश करना था। मैं उस असाधारण टीम का आभारी हूं जिसने इस सपने को हकीकत में बदल दिया। हमने जो रोमांच से भरपूर विजुअल्स तैयार किया है, उसका उद्देश्य दर्शकों को मोहित करना है, जिससे वे उत्सुकता से इस फिल्म का और अधिक मजा ले सकें।

crakk movie,vidyut jammwal,arjun rampal,nora fatehi,amy jackson,crakk trailer,kaagaz 2,kaagaz 2 movie,satish kaushik,amupam kher

1 मार्च को रिलीज होगी ‘कागज 2’, सतीश कौशिक के साथ हैं ये सितारे

अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक का पिछले साल 9 मार्च को 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। अब सतीश की आखिरी फिल्म 'कागज 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और स्मृति कालरा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीके प्रकाश द्वारा निर्देशित और शशि सतीश कौशिक, रतन जैन और गणेश जैन द्वारा निर्मित फिल्म सतीश कौशिक एंटरटेनमेंट एलएलपी और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संयुक्त तौर पर निर्माण किया गया है। वीनस फिल्म्स के निर्माता रतन जैन ने कहा कि सतीशजी के साथ मेरा बहुत पुराना संबंध रहा है।

ये फिल्म मेरे प्रिय दोस्त को एक श्रद्धांजलि है। इसकी कहानी अक्सर होने वाली राजनीतिक रैलियों और विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक जाम से होने वाली परेशानी पर आधारित है। 'कागज 2' साल 2021 में आई पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कागज' का दूसरा भाग है। बता दें कि सतीश कौशिक की एक और फिल्म 'मिर्ग' आज ही रिलीज हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम