न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स के बोल्ड विज्ञापन पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी रिएक्शन, भड़कीं यह एक्ट्रेस, बताया अपमानजनक

सोशल मीडिया पर एक्टर रणवीर सिंह का एक बोल्ड विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है। इसने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। विज्ञापन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 7:26:58

रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स के बोल्ड विज्ञापन पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी रिएक्शन, भड़कीं यह एक्ट्रेस, बताया अपमानजनक

सोशल मीडिया पर एक्टर रणवीर सिंह का एक बोल्ड विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है। इसने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। विज्ञापन की खास बात ये है कि इसमें रणवीर के साथ एक पोर्न स्टार जॉनी सीन्स नजर आ रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल रणवीर ‘सेक्सुअल हेल्थ एंड वेलनेस ब्रांड, बोल्ड केयर’ से जुड़ गए हैं, जिसके बाद वे ‘बोल्ड केयर’ ब्रांड का प्रमोशन कर रहे हैं।

रणवीर ने सोमवार (12 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम पर इस विज्ञापन का वीडियो शेयर किया। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, “इसकी परवाह करना साहसिक है।” इस बीच विज्ञापन पर कई सेलेब्स की रिएक्शन सामने आई है। इनमें प्रियंका चोपड़ा, जोया अख्तर, अर्जुन कपूर, रिताभरी चक्रवर्ती और नकुल मेहता समेत कई मशहूर हस्तियों का नाम शामिल है।

प्रियंका ने एक खोपड़ी, उठे हुए हाथ और दिल-आंखों वाली इमोजी के साथ एक स्माइली इमोजी शेयर किया है। जोया ने लिखा, “आप बिल्कुल बेस्ट हैं।” अर्जुन ने कहा, “बाबा, आप ऐसा करने के लिए बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं।” अमृता ने लिखा, “प्रेजेंटेशन।” विक्रांत मैसी ने हंसते हुए और ओके हैंड इमोजी शेयर किया। विजय वर्मा ने लिखा, “जॉनी की मदद करने वाले जेठ जी मेरे 2024 बिंगो कार्ड में नहीं थे।”

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने एड को लेकर इंस्टा स्टोरी पर दिखाई अपनी नाराजगी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने एक्टर रणवीर सिंह और जॉनी सिन्स को विज्ञापन के लिए निशाने पर लिया है। दोनों ने इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) पर एक विज्ञापन जारी कर सभी को चौंका दिया। वीडियो को सीरियल स्टाइल में शूट किया गया, जिसे टीवी शोज का मजाक उड़ाने के तौर पर भी देखा जा रहा है। रश्मि का मानना है कि ये एड अपमानजनक है और उन्हें चेहरे पर तमाचा जैसा महसूस हुआ।

रश्मि ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “मैंने अपना काम रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया है और फिर टीवी इंडस्ट्री में काम करना स्टार्ट किया। लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं। जहां नॉर्मल लोग न्यूज, क्रिकेट और तमाम बॉलीवुड फिल्मों के अलावा बहुत कुछ देखते हैं। इस रील को देखने के बाद, जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, मुझे लगा कि ये पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है।”

उल्लेखनीय है कि विज्ञापन में टीवी का सिनेरियो तैयार किया गया है जो किसी सास-बहू के ड्रामे की तरह दिखता है। बहू घर छोड़कर जाने की बात करती है और रणवीर जेठ की तरह उसे रोकते हैं। बाकी कसर जॉनी सिन्स ने पूरी कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम