न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘योद्धा’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, सिद्धार्थ ने कियारा के साथ फोटो शेयर कर इन्हें बोला थैंक्स

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 6:49:37

2 News : ‘योद्धा’ के मेकर्स ने शेयर किया BTS वीडियो, सिद्धार्थ ने कियारा के साथ फोटो शेयर कर इन्हें बोला थैंक्स

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। इसमें सिद्धार्थ फिल्म की टीम के साथ दिखे। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर कीं। वीडियो की शुरुआत 2..1.. एक्शन से होती है। आगे सिद्धार्थ शूटिंग की जानकारी देते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं, 'योद्धा' एक कॉन्सेप्ट एक्शन फिल्म है।

इस तरह की फिल्म हिंदी सिनेमा में कभी नहीं बनी। मैंने इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया। ‘अरुण कत्याल’ के रोल के लिए मैंने बहुत ट्रेनिंग ली है। अरुण, जो कि फिल्म में एक कमांडो है, उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से वो जिंदगी के एक अलग इंटेंस फेज में चले जाते हैं। बता दें कि फिल्म में ज्यादातर एक्शन सीन सिद्धार्थ ने खुद किए हैं। इस 2 मिनट 30 सैकंड के वीडियो में डायलॉग- 'मैं रहूं ना रहूं, देश हमेशा रहेगा' काफी प्रभावशाली लगा।

उल्लेखनीय है कि 'योद्धा' में सिद्धार्थ कमांडो बने हैं। मिलिट्रीमैन बने सिद्धार्थ आतंकियों का खात्मा करेंगे। इसमें एक्ट्रेस राशि खन्ना उनका लव इंटरेस्ट रहेंगी। दिशा पाटनी एयर होस्टेस के रूप में दिखेंगी। फिल्म का डायरेक्शन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है। ‘योद्धा’ की रिलीज डेट दो बार टल चुकी है। पहले यह पिछले साल 7 जुलाई और फिर 15 सितंबर थी।

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए थे सिद्धार्थ-कियारा

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी जामनगर में हुई। तीन दिन के इस प्री-वेडिंग फंक्शन को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने रंग जमाया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इसमें शामिल हुए। फंक्शन से सिद्धार्थ मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को जश्न के लिए थैंक्स बोला। साथ ही लेडी लव के साथ फोटोशूट की झलकियां दिखाईं।

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने रोमांटिक पोज दिए। कुछ फोटो में सिद्धार्थ पत्नी की आंखों में पूरी तरह से डूबे हुए दिखे। कपल ने एक से बढ़कर रोमांटिक पोज दिए। कियारा मल्टी पेस्टल कलर की साड़ी में लाजवाब लग रही थीं। उन्होंने साड़ी लुक को एंबेलिश्ड ब्लाउज व पोटली बैग के साथ स्टाइल किया था। मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी और इयर रिंग्स के साथ मिनिमल मेकअप व खुले बाल में कियारा बहुत हसीन लग रही थीं।

सिद्धार्थ ऑफ-व्हाइट कलर की शेरवानी में जंच रहे थे। सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “प्यार का जश्न मनाने का एक गर्मजोशी और रोमांच से भरा वीकेंड। राधिका और अनंत के फॉरएवर की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए जामनगर में सबसे यादगार समय बिताने के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद।” सिद्धार्थ ने अंबानी परिवार के सभी सदस्यों को टैग भी किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका