न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गुंटूर कारम’ और ‘हनुमान’ का कमाई में बढ़िया प्रदर्शन जारी, ‘मैरी क्रिसमस’ सहित इन 6 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म रिलीज के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 12:31:41

‘गुंटूर कारम’ और ‘हनुमान’ का कमाई में बढ़िया प्रदर्शन जारी, ‘मैरी क्रिसमस’ सहित इन 6 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड

साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म रिलीज के पहले दिन 12 जनवरी से बढ़िया कमाई कर रही है। महेश बाबू ने 2 साल के ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म ने भारत में 41.3 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 13.55 करोड़ व तीसरे दिन 14.05 करोड़ का कलेक्शन किया। अब चौथे दिन यानी पहले सोमवार की कमाई सामने आ गई है।

खबरों के मुताबिक ‘गुंटूर कारम’ ने 15 जनवरी को 14.50 करोड़ की कमाई कर मंडे टेस्ट पास कर लिया। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 83.40 करोड़ रुपए पहुंच गई है। अब बात करते हैं एक और साउथ इंडियन एक्टर तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' की। यह भी 12 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'हनुमान' ने सोमवार (15 जनवरी) को भारत में लगभग 14.5 करोड़ की कमाई की।

इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 55.15 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को सभी भाषाओं में 8.05 करोड़, शनिवार को 12.45 करोड़ और रविवार को 16 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसे प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया है। कहानी एक सामान्य व्यक्ति की है जिसे अप्रत्याशित रूप से सुपरपावर मिल जाती हैं जिसके बाद वह अपने अंदर एक नई ताकत की खोज करता है। सोमवार को साउथ इंडियन स्टार धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ की कमाई 6.50 करोड़ हुई। फिल्म ने पिछले चार दिनों में भारत में 30.45 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

guntur kaaram,hanuman,captain miller,merry christmas,dunki,salaar,box office report,box office collection,mahesh babu,teja sajja,dhanush,vijay sethupathi,prabhas,shahrukh khan

‘मैरी क्रिसमस’ में नहीं चला कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति का जादू

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ भी इस शुक्रवार (12 जनवरी) को सिनेमाघरों में पहुंची थी। इसमें कैटरीना और विजय की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रही है। दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है लेकिन फिल्म को ज्यादा दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। कलेक्शन कि बात करें तो ‘मैरी क्रिसमस’ ने रिलीज के पहले दिन 2.45 करोड़, दूसरे दिन 3.45 करोड़ और तीसरे दिन 3.83 करोड़ रुपए कमाए।

अब इसकी चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। इसने सोमवार (15 जनवरी) को मात्र 1.65 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की कुल कमाई 11.38 करोड़ रुपए हो गई है। कैटरीना की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ और विजय की ‘जवान’ थी। दोनों फिल्में सफल रही थीं, लेकिन ‘मैरी क्रिसमस’ का हाल बेहाल है। 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की 'डंकी' के कमाई के 26वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने चौथे सोमवार भारत में 50 लाख रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 224.82 करोड़ हो गया है। दुनियाभर में 'डंकी' ने 460.70 करोड़ रुपए कमाए हैं। 22 दिसंबर को रिलीज हुई प्रभास की ‘सालार’ ने 25वें दिन भारत में 55 कमाए। उसकी कुल कमाई 404.45 करोड़ रुपए हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम