न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Collection : देखें ‘योद्धा’, ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ और ‘शैतान’ की कमाई का रिपोर्ट कार्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने शुक्रवार (15 मार्च) को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Mar 2024 1:15:00

Box Office Collection : देखें ‘योद्धा’, ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ और ‘शैतान’ की कमाई का रिपोर्ट कार्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने शुक्रवार (15 मार्च) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इसके डायरेक्टर पुष्कर झा और सागर आम्ब्रे हैं। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ रुपए कमाए, जो उम्मीदों से कम रही। शनिवार को भी फिल्म में बहुत ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘योद्धा’ ने दूसरे दिन 16 मार्च को 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

ओपनिंग डे के हिसाब से कमाई में करीब 1.50 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हुई, जो ज्यादा असरदार नहीं मानी जा रही। आज रविवार है और छुट्टी होने से बढ़िया कमाई की उम्मीद है। फिल्म ने अब तक कुल 9.85 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 'योद्धा' की कहानी एयरप्लेन हाईजैक पर आधारित है, जहां पर कुछ आतंकवादी प्लेन को हाईजैक कर लेते हैं और उस प्लेन को छुड़वाने वाले सिद्धार्थ आतंकियों के खिलाफ लड़ते हैं और प्लेन में मौजूद सभी पैसेंजर को सही सलामत वापस लेकर आते हैं।

सिद्धार्थ एक सोल्जर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में एक्टर फुल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। हाथों में बंदूक लिए सिद्धार्थ आतंकियों से जमकर मार-धाड़ करते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ और राशि खन्ना की कैमेस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दिशा पाटनी ने भी दमदार रोल प्ले किया है। इस फिल्म का बजट तकरीबन 55 करोड़ के आस-पास है।

yodha,sidharath malhotra,raashi khanna,disha patani,bastar the naxal story,adah sharma,shaitaan movie,ajay devgn,r madhavan

अजय देवगन-माधवन की ‘शैतान’ छूने को है यह खास आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर योद्धा का मुकाबला ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ से हुआ। फिल्म में अदा शर्मा, निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की तिकड़ी ने काम किया है। 'द केरल स्टोरी' के बाद अदा एक बार फिर से सुदीप्तो की फिल्म में काम करती नजर आ रही हैं। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है। इसमें शिल्पा शुक्ला, यशपाल शर्मा, सुब्रत दत्ता और राइमा सेन भी हैं। Sacnilk.com के अनुसार मूवी ने ओपनिंग डे पर मात्र 40 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

दूसरे दिन शनिवार को इसने 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से मूवी का टोटल कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपए हो गया है। विकास बहल के डायरेक्शन वाली थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’, ‘योद्धा’ को कड़ी टक्कर दे रही है। फिल्म ने भारत में 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने शनिवार को 9वें दिन 8 करोड़ कमाए और इसकी कुल कमाई 92.80 करोड़ रुपए हो गई है। यह हॉरर फिल्म दुनियाभर में 100.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसमें अजय देवगन, ज्योतिका और आर. माधवन ने प्रमुख किरदार निभाए हैं। इसकी कहानी एक ऐसे परिवार की है जो छुट्टियां मनाने फॉर्महाउस पहुंचता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका