न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ये है रविवार को TBMAUJ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई का रिपोर्ट कार्ड, सितारों से सजी नेहा धूपिया की पार्टी

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वेलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में उतारा गया। इसमें फिल्ममेकर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 1:58:56

2 News : ये है रविवार को TBMAUJ सहित इन 4 फिल्मों की कमाई का रिपोर्ट कार्ड, सितारों से सजी नेहा धूपिया की पार्टी

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को वेलेंटाइन वीक के दौरान 9 फरवरी को सिनेमाघरों में उतारा गया। इसमें फिल्ममेकर्स ने शाहिद कपूर और कृति सेनन के फ्रेश पेयर को आजमाया। कुछ हद तक यह जोड़ी पसंद भी की जा रही है, लेकिन फैंस में फिल्म के लिए उतना क्रेज नहीं दिखा जो उन्होंने इसके पोस्टर, गाने, टीजर और ट्रेलर देखने के बाद दिखाया था। किसी भी फिल्म की कमाई के लिहाज से पहले 3 दिन (शुक्रवार से रविवार) काफी महत्वपूर्ण होते हैं और TBMAUJ ने इस दौरान कोई लंबा हाथ नहीं मारा।

फिल्म अब तक भारत में 26.85 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर सकी है। माना जा रहा था कि रविवार (11 फरवरी) को यह तगड़ा जंप लगाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 10.50 करोड़ रुपए कमाए। शनिवार को यह आंकड़ा 9.5 करोड़ रुपए था। फिल्म ने शुक्रवार को 6.7 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। फिल्म में कृति अलग अंदाज में दिख रही हैं। वे रोबोट बनी हैं। शाहिद लवर बॉय के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

अब देखना है कि फिल्म कितना लंबा सफर तय करती है। इस भारत में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ये मल्टीप्लेक्स और शहरों के हिसाब से बनाई गई है। रजनीकांत स्टारर ‘लाल सलाम’ फर्स्ट वीकेंड पर डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई। ओपनिंग डे पर 3 करोड़ 55 लाख रुपए और दूसरे दिन 3 करोड़ 25 लाख रुपए कमाने के बाद तीसरे दिन यह फिल्म 3 करोड़ रुपए ही कमा पाई। इसका टोटल कलेक्शन 9 करोड़ 79 लाख रुपए हो गया है।

रवि तेजा स्टारर ‘ईगल’ ने ‘लाल सलाम’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने तीन दिन में लगभग 16 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसने पहले दिन 6.20 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 4.70 करोड़ रुपए कमाए। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की फाइटर अभी सिनेमाघरों में डटी हुई है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने रविवार (11 फरवरी) को 4 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी भारत में 18 दिन की कमाई 196.90 करोड़ रुपए हो गई है।

box office collection,teri baaton mein aisa uljha jiya,lal salaam,eagle,fighter movie,neha dhupia,shahid kapoor,kriti sanon,rajinikanth,ravi teja,Hrithik Roshan

नेहा ने घर में रखी थी पार्टी, अनन्या-कार्तिक सहित इन सितारों ने बढ़ाई शान

मुंबई में रविवार (11 फरवरी) रात एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने घर पर एक हाउस पार्टी रखी। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा व्हाइट ओवरसाइज्ड शर्ट पहने दिखीं। संजय कपूर पत्नी महीप कपूर के साथ पार्टी में आए। विद्या बालन भी पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंचीं। विद्या ने बच्चे के साथ फोटो क्लिक कराई। पिछले साल दिसंबर में ‘द आर्चीज’ फिल्म से करिअर शुरू करने वाले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी पार्टी में शामिल हुए।

अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा, कोंकणा सेन शर्मा, रिया चक्रवर्ती भी दिखे। इसके अलावा रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, सनी कौशल, करण जौहर, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे सहित कई सितारों ने महफिल में चार चांद लगा दिए। अनन्या ब्लैक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सेलेब्स ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

नेहा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' के आने वाले सीजन की तैयारी में बिजी हैं। नेहा बी-टाउन सेलेब्स से कुछ दिलचस्प सवाल-जवाब करती दिखेंगी। वह तीन साल बाद यह शो ला रही हैं। शो में अनन्या पांडे, कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स चमक बिखेरेंगे। नेहा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी की है। उनके दो बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम