न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन शाहिद-कृति की फिल्म पर दर्शकों ने प्यार लुटाने में बरती कंजूसी, ‘लाल सलाम’ और ‘फाइटर’ की कमाई भी देखें

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की मचअवेटेड फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शुक्रवार (9 फरवरी) को देशभर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 12:34:29

पहले दिन शाहिद-कृति की फिल्म पर दर्शकों ने प्यार लुटाने में बरती कंजूसी, ‘लाल सलाम’ और ‘फाइटर’ की कमाई भी देखें

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन की मचअवेटेड फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शुक्रवार (9 फरवरी) को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म एक रोबोट और इंजीनियर के प्यार की कहानी है। शाहिद और कृति पहली बार साथ में नजर आए हैं। पहले दिन TBMAUJ को वैसा रिस्पोंस नहीं मिला जैसी उम्मीद की जा रही थी। माना जा रहा था कि वैलेंटाइन वीक में रिलीज होने से यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बहुत बढ़िया ओपनिंग लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार (9 फरवरी) को 6.50 करोड़ रुपए की कमाई की। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार वीकेंड (शनिवार, रविवार) पर फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी नजर आ सकती है। शाहिद शुरुआत से थोड़ा निराश जरूर होंगे क्योंकि उनकी कई फिल्मों ने इससे अच्छी ओपनिंग ली थी। फिल्म को क्रिटिक्स से सही रिपोर्ट मिली है और उन्होंने इसे पैसा वसूल बताया है। फिल्म में गुजरे जमाने के दो दिग्गज स्टार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं। धर्मेंद्र ने शाहिद के दादा और डिंपल ने मौसी का रोल अदा किया है।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का कैमियो है। मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान किया है। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। शाहिद यूं तो पिछली बार फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए थे और उनकी यह फिल्म जियो सिनेमा पर आई थी और इसमें उनके काम की तारीफ हुई थी। हालांकि बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी रिलीज 'जर्सी' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। उधर कृति की फिल्म ‘आदिपुरुष’ व 'गणपत' पिछले साल सिनेमाघरों में आई थी और दोनों फ्लॉप रही थी।

box office collection,teri baaton mein aisa uljha jiya,lal salaam,fighter movie,shahid kapoor,kriti sanon,rajinikanth,aishwarya rajinikanth,Hrithik Roshan,deepika padukone

रजनीकांत की ही पिछली फिल्म ‘जेलर’ से बहुत पीछे रह गई ‘लाल सलाम’

शुक्रवार (9 फरवरी) को साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सुपरस्टार रजनीकांत, विष्णु विशाल और व्रिकांत स्टारर फिल्म ‘लाल सलाम’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘लाल सलाम’ को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने डायरेक्ट किया है। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत का एक्सटेंडेड कैमियो है। रजनीकांत को मोइनुद्दीन भाई के रोल में देखा गया।

‘लाल सलाम’ पहले दिन 4.30 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही। तमिलनाडु में फिल्म की थिएटर में 30.35 फीसदी ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज की गई है। फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 15 से 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। रजनीकांत की पिछली फिल्म ‘जेलर’ ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन किया था। यहां तक कि ‘जेलर’ ने रिलीज के पहले दिन 48.35 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया था।

इस फिल्म के माध्यम से ऐश्वर्या ने 9 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपए है। इस बीच ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर की 'फाइटर' फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ फिल्म की भारत में कमाई 189.25 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम