न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बनी हुई है TBMAUJ की चमक, इन 3 की कमाई भी जान लें, देखें-अक्षय व टाइगर की ‘ब्रोमांस’ वाली फोटो

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' वेलेंटाइन वीक में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 2:11:06

2 News : बनी हुई है TBMAUJ की चमक, इन 3 की कमाई भी जान लें, देखें-अक्षय व टाइगर की ‘ब्रोमांस’ वाली फोटो

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' वेलेंटाइन वीक में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी के लिए फैंस के रुझान में अप-डाउन देखने को मिल रहा है। TBMAUJ ने शुरुआती तीन दिन में अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन वीक डेज में इसमें गिरावट देखने को मिली। वैसे भी वीक डेज में किसी भी फिल्म का स्पीड पकड़ना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके बावजूद इस फिल्म ने अभी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ नहीं खोई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन मंगलवार (13 फरवरी) को 3.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार (9 फरवरी) को 6.7 करोड़, दूसरे दिन 9.65 करोड़, तीसरे दिन 10.75 करोड़ और चौथे दिन 3.65 करोड़ रुपए कमाए थे। अब तक इसका भारत में कुल कलेक्शन 34.6 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 64 करोड़ रुपए हो चुका है।

कृति इस फिल्म में रोबोट बनी हैं, जबकि शाहिद रोबोटिक इंजीनियर हैं। गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र फिल्म में शाहिद के दादाजी बने हैं। इस बीच 9 फरवरी को ही रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की कैमियो वाली फिल्म ‘लाल सलाम’ कमजोर पड़ती जा रही है। तेलुगु व तमिल में रिलीज हुई इस फिल्म ने 5वें दिन मात्र 1.29 करोड़ रुपए कमाए।

इसकी कुल कमाई 12.1 करोड़ रुपए ही हुई है, जबकि रजनीकांत की पिछले साल आई फिल्म ‘जेलर’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। एक और साउथ स्टार रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ ने 5वें दिन 1.25 करोड़ रुपए कमाए और इसकी भारत में कुल कमाई 18.85 करोड़ रुपए हो चुकी है। 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘फाइटर’ ने मंगलवार को 3.85 करोड़ रुपए कमाए। यह भारत में 199.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

वेलेंटाइन डे पर अक्षय कुमार ने शेयर की टाइगर श्रॉफ के साथ फोटो

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मियां’ के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं। वे BMCM के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस बीच अक्षय ने आज बुधवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। अक्षय इस दिन को टाइगर के साथ भाईचारे के साथ मना रहे हैं।

दरअसल अक्षय ने इंस्टा पोस्ट में अपनी और टाइगर की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में से एक में अक्षय और टाइगर ने एक-दूजे का हाथ कसकर थामा हुआ है और दूसरी तस्वीर स्टंटफुल है। दूसरी तस्वीर में अक्षय ने टाइगर को अपने हाथ पर बिल्कुल सीधा खड़ा किया हुआ है। इन फोटो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, ‘‘इस वेलेंटाइन डे पर रोमांस से ज्यादा ब्रोमांस।”

बता दें कि मूवी का टीजर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 250 करोड़ रुपए के बजट में तैयार हुई है, जिसे ‘भारत’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बनाया है। इसमें साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा और अलाया एफ भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम