न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना की ‘तेजस’ के लिए फैंस में पहले दिन नहीं दिखा क्रेज, इन 2 फिल्मों का हाल भी हुआ बुरा, देखें सबकी कमाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म तेजस ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म में कंगना ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Oct 2023 12:17:27

कंगना की ‘तेजस’ के लिए फैंस में पहले दिन नहीं दिखा क्रेज, इन 2 फिल्मों का हाल भी हुआ बुरा, देखें सबकी कमाई

एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म तेजस ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। फिल्म में कंगना ने एक एयरफोर्स पायलट ‘तेजस गिल’ का रोल किया है। इसके साथ ही यह फिल्म पायलट की पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जंग की कहानी है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा मेकिंग ‘तेजस’ में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाल नायर की भी खास भूमिकाएं हैं।

कंगना ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर लगता है कि इसका खास फायदा नहीं हुआ। ‘तेजस’ की कमाई काफी कम रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन इसने कुल 1.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। मगर किसी कारण से अगर फिल्म की कमाई नहीं होती है तो रिपोर्ट्स के अनुसार ये कंगना की लगातार 8वीं फ्लॉप फिल्म बन जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कंगना की पिछली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ भी फ्लॉप रही। उनकी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ इसी साल रिलीज होनी थी, लेकिन इसे अगले साल के लिए टाल दिया गया है। कुछ दिनों पहले ‘तेजस’ की टीम ने भारतीय वायु सेना के ऑफिसर्स और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।

box office collection,tejas,12th fail,sajini shinde ka viral video movie,kangana ranaut,vikrant massey,radhika madan,ganapath,tiger shroff

'12वीं फेल' और 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' ने किया निराश, ‘गणपत’...

कल शुक्रवार को ही दो और फिल्में '12वीं फेल' और 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये भी कोई कमाल नहीं कर सकीं। पहले बात करते हैं '12वीं फेल' की। एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' के निर्देशन की कमान दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने संभाली है। इसकी कहानी अनुराग ठाकुर की किताब ‘12वीं फेल’ पर आधारित है, जिसमें IPS अफसर मनोज शर्मा के संघर्षों को दिखाया गया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की पहले दिन शुरुआत धीमी रही। इसने 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसी तरह ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' का तो हाल और भी बुरा है। राधिका मदान और निम्रत कौर की फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक शिक्षिका सजनी के MMS लीक होने के बाद की कहानी दिखाई गई है। इसने पहले दिन महज 15 लाख रुपए कमाए। कह सकते हैं कि फैंस ने इसे सिरे से नकार दिया।

पिछले शुक्रवार (20 अक्टूबर) को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की एक्शन से भरपूर फिल्म 'गणपत' भी दर्शकों को लुभाने में नाकाम साबित हुई। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमटने लगी है। फिल्म ने शुक्रवार को 25 लाख रुपए कमाए। इसकी 8 दिन में कमाई 12 करोड़ रुपए ही पहुंच पाई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार