न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिनेमाघरों में छाई ‘मुंज्या’ की देखें कमाई, कार्तिक ने दिखाई ‘चंदू चैंपियन’ की एडवांस बुकिंग की झलक

शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज स्टारर फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 12:53:24

2 News : सिनेमाघरों में छाई ‘मुंज्या’ की देखें कमाई, कार्तिक ने दिखाई ‘चंदू चैंपियन’ की एडवांस बुकिंग की झलक

शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज स्टारर फिल्म मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले दिन जहां इसकी कुल कमाई 4.21 करोड़ रुपए की हुई थी, वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 7.25 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की। अब इसके तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। रविवार (9 जून) को इसने 8 करोड़ रुपए कमाए।

अब तक फिल्म ने लगभग 20 करोड़ की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है। अब जो भी कमाई होगी वो मुनाफे से भरपूर होगी। फिल्म की कहानी साल 1952 से शुरू होती है, जहां एक ब्राह्मण लड़के ‘मुंज्या’ को अपने से कई साल बड़ी लड़की ‘मुन्नी’ से प्यार हो जाता है।

वो उससे शादी करना चाहता है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता, फिर वो काला जादू का सहारा लेता है जिसमें उसकी जान चली जाती है। फिर ‘मुंज्या’ को एक एनिमेटेड किरदार में बदल दिया जाता है, जो दिखने में खौफनाक लगता है। 'स्त्री', 'रूही' और 'भेड़िया' के बाद मैडॉक अपने सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म 'मुंज्या' लेकर आया है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून को होगी रिलीज

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। एक्टर कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कार्तिक का दमदार अवतार देखने को मिला। इसमें कार्तिक रियल लाइफ हीरो मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म शुक्रवार (14 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। कार्तिक ने खुद एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया गया। ज्यादातर मेकर्स फिल्म के गाने और ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग वहां दिखाई गई हो।

इस दौरान कबीर व कार्तिक दोनों ही वहां मौजूद थे और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। मशहूर क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और इसे 'यूए' सर्टिफिकेट मिला है। इसका रन टाइम 2 घंटे 23 मिनट है। फिल्म को साजिद नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क