न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ये है ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘जवान’ की कमाई, देखें-इलियाना का बेटा

इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार नई-नई फिल्में रिलीज की जा रही हैं। थिएटर्स में गुरुवार (28 सितंबर) को एक साथ 3 फिल्में ‘फुकरे 3’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 1:41:59

2 News : ये है ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘जवान’ की कमाई, देखें-इलियाना का बेटा

इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार नई-नई फिल्में रिलीज की जा रही हैं। थिएटर्स में गुरुवार (28 सितंबर) को एक साथ 3 फिल्में ‘फुकरे 3’, ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज की गई थी। कमाई के मामले में इन तीनों को पहले से सिनेमाघरों में मौजूद शाहरुख खान की मूवी ‘जवान’ से तगड़ी टक्कर मिल रही है, जो भारत में 600 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। बहरहाल इन तीनों का चार दिन वाला पहला वीकेंड खत्म हो गया है।

अधिकतर फिल्में इसी अवधि में सबसे ज्यादा कमाती हैं, यानी इस दौरान सर्वाधिक फैंस सिनेमाघरों का रुख करते हैं। अब सबसे पहले बात करते हैं हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म ‘फुकरे 3’ की। इसने रविवार (1 अक्टूबर) को चौथे दिन शानदार 15.18 करोड़ रुपए कमाए। 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की कुल कमाई 42.48 करोड़ रुपए हो गई है। इस फिल्म में वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी व मनजोत सिंह जैसे कलाकार हैं।

अब देखते हैं कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का हाल। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने रविवार को 6.25 करोड़ रुपए कमाए। इसकी टोटल कमाई 23.90 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है। सबसे बुरा हाल हुआ दिग्गज डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का। नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म की कुल कमाई मात्र 5.70 करोड़ रुपए हुई है। इसने रविवार को 2.20 करोड़ रुपए कमाए। इन सबके बीच ‘जवान’ एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने रविवार को 25वें दिन 8.80 करोड़ कमाए। उसकी भारत में कुल कमाई 604.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 1055 करोड़ रुपए हो चुकी है।

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने शेयर की बेटे की प्यारी तस्वीर

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज और उनके पार्टनर माइकल डोलन ने 1 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। इलियाना अक्सर उसके साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। कोआ रविवार (1 अक्टूबर) को 2 महीने का हो गया। इलियाना ने इस मौके पर अपने इंस्टा हैंडल पर बच्चे के साथ प्यारी सी तस्वीर साझा की। फोटो में इलियाना को बच्चे को गोद में लिए देखा जा सकता है।

बच्चे ने अपना सिर मां के कंधों पर रखा है। धारीदार शर्ट में बच्चा बहुत प्यारा लग रहा है। इलियाना ने लिखा, "2 महीने पहले ही।" इससे पहले इलियाना ने 5 अगस्त को बेटे की पहली तस्वीर शेयर की थी। इलियाना ने 17 जुलाई को पहली बार अपने बॉयफ्रेंड माइकल डोलन के साथ कुछ प्यारी फोटो शेयर की थीं। जानकारी के मुताबिक दोनों ने सगाई कर ली है फिलहाल शादी को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

खैर इस पर अब तक इलियाना ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इलियाना को आखिरी बार रैपर बादशाह के गाने ‘सब गजब’ के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। वह अभिषेक बच्चन के साथ ‘द बिग बुल’ में भी नजर आई थीं। वह जल्द ही ‘अनफेयर एंड लवल“ में रणदीप हुडा के साथ दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार