न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फाइटर’ की फॉर्म बरकरार, रविवार को कमाए इतने करोड़, ‘हनुमान’ की भक्ति में भी डूबे हैं फैंस, जानें BO Collection

फैंस को ‘फाइटर’ फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कैमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने चौथे दिन ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jan 2024 12:40:13

‘फाइटर’ की फॉर्म बरकरार, रविवार को कमाए इतने करोड़, ‘हनुमान’ की भक्ति में भी डूबे हैं फैंस, जानें BO Collection

फैंस को ‘फाइटर’ फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कैमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने चौथे दिन ही 100 करोड़ के एलीट क्लब में एंट्री मार ली। मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और लगातार बढ़िया कलेक्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक गुरुवार (25 जनवरी) को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 22.50 करोड़ का कारोबार किया।

इसने शुक्रवार को 39.50 करोड़ की कमाई की और शनिवार को 27.50 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाले। बात रविवार (28 जनवरी) की करें तो यह 28.50 करोड़ रुपए कमाने में सफल रही। इसके साथ ही इसकी भारत में कुल कमाई 118 करोड़ रुपए हो चुकी है। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और सभी के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। इसमें ऋतिक और दीपिका ने पहली बार साथ काम किया है।

अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जायसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा के भी अहम रोल हैं। ऋषभ ने विलेन का किरदार निभाया है। उन्होंने अपने खूंखार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में पहला कदम रखा है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के हवाई एक्शन ड्रामा की सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रशंसा हो रही है। 'बैंग बैंग' और 'वॉर' के बाद यह ऋतिक और सिद्धार्थ के बीच तीसरा सहयोग है।

fighter,hanuman,guntur kaaram,Hrithik Roshan,deepika padukone,teja sajja,mahesh babu,box office collection

20 करोड़ के बजट वाली तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ बनी ऐसी 5वीं फिल्म

डायरेक्टर प्रशांत वर्मा और प्रोड्यूसर निरंजन रेड्डी की फिल्म 'हनुमान' अभी भी फैंस का प्यार बटोर रही है। फिल्म ने 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी शरतकुमार, विनय राय राज दीपक शेट्टी, वेन्नेला किशोर, सत्या और गेटअप श्रीनु जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने दिल खोलकर स्वागत किया।

'हनुमान' ने 17वें दिन रविवार (28 जनवरी) को भारत में 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उसकी कुल कमाई 172.50 करोड़ रुपए हो गई है। 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान’ ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर डाली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘हनुमान’ इतनी मोटी कमाई करने वाली पांचवीं तेलुगू फिल्म बन गई है।

एक और साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू की मच अवेटेड फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म ने 17वें दिन 67 लाख रुपए की ही कमाई की। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 122.73 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम