न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ ने लगाई शानदार छलांग, 10वें दिन कमाए इतने, ‘हनुमान’ भी लगातार मचा रही है धूम

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ को रिपब्लिक डे से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Feb 2024 12:38:39

2 News : ‘फाइटर’ ने लगाई शानदार छलांग, 10वें दिन कमाए इतने, ‘हनुमान’ भी लगातार मचा रही है धूम

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ को रिपब्लिक डे से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही. देशभक्ति से लबरेज डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस एरियल एक्शन फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। इसने 22.05 करोड़ रुपए के साथ शानदार ओपनिंग की। ऐसा लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ देगी।

हालांकि पहले हफ्ते के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आने लगी, लेकिन अब यह एक बार फिर संभलती नजर आ रही है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार के कलेक्शन में अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला। फिल्म के 10वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इसने 3 फरवरी को पिछले दिन की तुलना में करीब डबल कमाई करते हुए 10.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब फिल्म की भारत में कुल कमाई 162.75 करोड़ रुपए हो गई है।

'फाइटर' ने दुनियाभर में 262 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म की स्टारकास्ट देखें तो इसमें करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, ऋषभ साहनी और संजीदा शेख जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया और दीपिका स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के रोल में हैं। पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म की कहानी भारतीय वायुसेना के सैनिकों की है, जो पाकिस्तानी आतंकवादियों से देश की रक्षा करने में जुटे हुए हैं।

fighter,fighter movie,Hrithik Roshan,deepika padukone,anil kapoor,sidharth anand,hanuman,hanuman movie,teja sajja

तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनुमान’ का सिनेमाघरों में जलवा कायम

साउथ इंडियन स्टार तेजा सज्जा की तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पूरी दुनिया में छाई हुई है। तेजा को शानदार एक्टिंग के लिए जबरदस्त तारीफ मिल रही है। 'हनुमान' की कहानी के साथ इसमें इस्तेमाल की गई VFX टेक्नोलोजी ने भी सबका ध्यान खींचा। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज भी बदस्तूर बढ़िया कमाई कर रही है।

'हनुमान' ने ओपनिंग डे पर 8.05 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। शुरुआत में हर दिन इसका कलेक्शन बढ़ता गया। हालांकि दूसरे हफ्ते से इसमें गिरावट होने लगी। अब फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। शनिवार को 'हनुमान' ने पिछले कई दिनों से ज्यादा बिजनेस किया।

अब 'हनुमान' के 23वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने शनिवार (3 फरवरी) को 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की भारत में कुल कमाई 185.30 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम