न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन विद्युत की ‘क्रैक’ पर भारी पड़ी यामी की ‘आर्टिकल 370’, देखें-TBMAUJ और ‘फाइटर’ की कमाई भी

एक्ट्रेस यामी गौतम की मच अवेटेड मूवी ‘आर्टिकल 370’ शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Feb 2024 12:29:54

पहले दिन विद्युत की ‘क्रैक’ पर भारी पड़ी यामी की ‘आर्टिकल 370’, देखें-TBMAUJ और ‘फाइटर’ की कमाई भी

एक्ट्रेस यामी गौतम की मच अवेटेड मूवी ‘आर्टिकल 370’ शुक्रवार (23 फरवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार शुरुआती अनुमान के मुताबिक ‘आर्टिकल 370’ ने अपने पहले दिन भारत में 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसमें यामी इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में हैं। यामी आतंकवादियों से निपटने की जिम्मेदारी लेती हैं और उन्हें खत्म करती हैं। मूवी में अरुण गोविल, प्रियामणि, किरण करमरकर समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। अरुण पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को यामी के पति ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाने वाले आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो दिन यानी वीकेंड पर फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

उधर, विद्युत जामवाल, अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही व एमी जैक्सन की फिल्म 'क्रैक' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए के आस-पास है। ऐसे में उसे हिट होने के लिए आने वाले दिनों में काफी अच्छी कमाई करनी होगी। आदित्य दत्त ने फिल्म का डायरेक्शन किया है और विद्युत फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। इसका एक्शन इसकी जान है, जिसमें विद्युत को महारत हासिल है। फिल्म में विलेन बने अर्जुन अपनी खलनायकी से दिल जीत लेते हैं। एक्शन और स्टंट के साथ बुनी गई इस फिल्म की कहानी काफी कमजोर है।

crakk,vidyut jammwal,arjun rampal,article 370,yami gautam,arun govi,teri batton mein aisa uljha jiya,shahid kapoor,kriti sanon,fighter,Hrithik Roshan,deepika padukone

थिएटर में जमी हुई हैं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘फाइटर’

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह अभी थिएटर्स में जमी हुई है और दर्शकों को खींचने में सफल हो रही है। लोगों को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी पसंद आ रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार (23 फरवरी) को 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये गुरुवार से ज्यादा है, जब फिल्म ने 1.7 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन टोटल बिजनेस अभी 70 करोड़ के ऊपर नहीं पहुंच सका है। इसका 100 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल लग रहा है। रिपब्लिक डे से ठीक पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

हालांकि फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। चौथे हफ्ते में फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को 30वें दिन इस फिल्म ने 80 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई अब 209.75 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम