न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैड न्यूज’ ने संडे को दी गुड न्यूज, इन 3 फिल्मों की कमाई भी देखें, इससे होगी राम चरण की ‘गेम चेंजर’ की टक्कर

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने आड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 1:14:41

2 News : ‘बैड न्यूज’ ने संडे को दी गुड न्यूज, इन 3 फिल्मों की कमाई भी देखें, इससे होगी राम चरण की ‘गेम चेंजर’ की टक्कर

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म ‘बैड न्यूज’ 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने आड़े हाथ लिया और बढ़िया रिस्पोंस दिया। शुरुआती तीन दिन में फिल्म ने अच्छा बिजनेस कर लिया है। लोगों को मूवी का सबजेक्ट और कॉमेडी पसंद आ रही है। आनंद तिवारी के डायरेक्शन में कसावट देखने को मिली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘बैड न्यूज’ ने पहले दो दिन में 19.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार (21 जुलाई) को भारत में 11 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 30 करोड़ रुपए का पार पहुंच गई। हालांकि अब देखना है कि वीकडेज पर फिल्म कैसा बिजनेस करती है क्योंकि अधिकतर फिल्मों का अंजाम यहां पर बुरा होता है। फिल्म हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन की घटना के आस-पास घूमती है, जहां दो अलग-अलग पिताओं के एक ही मां से जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं।

तृप्ति ने ‘सलोनी बग्गा’, विक्की ने ‘अखिल चड्ढा’ और एमी ने ‘गुरबीर सिंह पन्नू’ के किरदार में जान फूंक दी। पिछले काफी समय से एक अदद हिट के लिए तरस रहे अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज ‘सरफिरा’ भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। ‘सरफिरा’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘सरफिरा’ की कुल कमाई अब 21.25 करोड़ रुपए हो गई है।

कमल हासन स्टारर ‘इंडियन 2’ भी काफी बज और उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 21 जुलाई को 2 करोड़ कमाए। इसकी कुल कमाई 75.48 करोड़ रुपए पहुंच गई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 600 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने 25वें दिन रविवार को 8.25 करोड़ रुपए जुटाए। इसके साथ ही फिल्म के खाते में 616.70 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं।

bad newz,vicky kaushal,tripti dimri,sarfira,Akshay Kumar,indian 2,kamal haasan,kalki 2898 ad,amitabh bachchan,box office collection,ram charan,game changer,sitare zameen per

RRR फेम राम चरण की ‘गेम चेंजर’ क्रिसमस पर की जाएगी रिलीज

RRR फेम साउथ इंडियन स्टार राम चरण के फैंस लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ये इंतजार इस साल पूरा होने वाला है। राम चरण ‘गेम चेंजर’ के नाम से फिल्म लेकर आ रहे हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर दिल राजू ने इस पिक्चर की रिलीज पर बात की है। पहले माना जा रहा था कि फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। दरअसल रविवार (21 जुलाई) को राजू साउथ इंडियन एक्टर धनुष की फिल्म ‘रायन’ की प्री-रिलीज इवेंट में शामिल हुए।

इसी दौरान उन्होंने ‘गेम चेंजर’ के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। यह जानकारी सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए। अब इसका सीधा क्लैश सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से होगा। फरवरी में आमिर ने कहा था कि वो अपनी फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के बाद राम चरण किसी भी फिल्म में फुल फ्लेज्ड रोल में नहीं दिखे हैं। उनका ‘अचार्य’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो रोल था। निर्देशक शंकर की 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार राम चरण के डबल रोल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क