न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले दिन ही निकल गया 'आंख मिचौली', ‘यूटी 69’ और ‘द लेडी किलर’ का दम, ‘तेजस’ और ‘12वीं फेल’ का हाल भी देखें

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते फिल्मों का टेस्ट होता है। दर्शक किसी फिल्म को पास तो किसी को फेल कर देते हैं। यह सब सिनेमाघरों में उमड़ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 12:57:36

पहले दिन ही निकल गया 'आंख मिचौली', ‘यूटी 69’ और ‘द लेडी किलर’ का दम, ‘तेजस’ और ‘12वीं फेल’ का हाल भी देखें

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते फिल्मों का टेस्ट होता है। दर्शक किसी फिल्म को पास तो किसी को फेल कर देते हैं। यह सब सिनेमाघरों में उमड़ने वाली भीड़ पर निर्भर होता है। बहरहाल इस शुक्रवार (3 नवंबर) को कुल 5 फिल्में 'आंख मिचौली', ‘यूटी 69’, ‘द लेडी किलर’, ‘थ्री ऑफ अस’ और ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ रिलीज हुईं। सबसे पहले बात करते हैं कॉमेडी से भरपूर 'आंख मिचौली' की।

मृणाल ठाकुर और भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'आंख मिचौली' एक अतरंगी परिवार की कहानी की है, जिसके सारे लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं। फिल्म में परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता और अभिषेक बनर्जी भी हैं। हालांकि इसके बावजूद यह दर्शकों को नहीं लुभा पाई। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 20 लाख रुपए का कारोबार किया। अब नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बायोपिक 'UT 69' पर।

कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले में फंसने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए गए 63 दिनों से लेकर जमानत तक के सफर को फिल्म में दिखाया है। इसकी ओपनिंग भी निराशाजनक रही और इसने सिर्फ 10 लाख रुपए कमाए। अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ पहले दिन ही पिट गई। निर्देशक अजय बहल की फिल्म की ओपनिंग काफी ठंडी रही। शुरुआती अनुमान के अनुसार इसके सिर्फ 293 टिकट बिके और यह केवल 38000 रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।

box office collection,aankh micholi,ut 69,the lady killer,tejas,12th fail,paresh rawal,raj kundra,arjun kapoor,kangana ranaut,vikrant maseey

दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है ‘तेजस’ और ‘12वीं फेल’

पिछले शुक्रवार (27 अक्टूबर) को रिलीज हुई फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा और एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' की कहानी तो लोगों को पसंद आ रही है, लेकिन यह कमाई के मामले में कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म की कहानी अनुराग ठाकुर की इसी नाम से लिखी गई किताब पर आधारित है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 3 नवंबर को 1.70 करोड़ रुपए कमाए और इसका कलेक्शन 14.74 करोड़ रुपए हो गया है।

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' भी 27 अक्टूबर को ही रिलीज हुई थी और इसकी भी हवा निकल गई है। फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों के लिए तरस रही है। फिल्म में कंगना भारतीय वायुसेना की पायलट के रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 3 नवंबर को महज 10 लाख रुपए कमाए। अब तक यह 5.60 करोड़ रुपए का कारोबार ही कर पाई है। कंगना की पिछली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ भी फ्लॉप हो गई थी। कंगना लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार