न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के इस गाने पर थिरके विक्की-मानुषी, 'सुल्तांस ऑफ दिल्ली' का टीजर भी जारी

अभिनेता विक्की कौशल और पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का फैंस बेसब्री से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 7:12:11

देखें - 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के इस गाने पर थिरके विक्की-मानुषी, 'सुल्तांस ऑफ दिल्ली' का टीजर भी जारी

अभिनेता विक्की कौशल और पूर्व मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थी और अब विक्की की फिल्म से भी ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है।

यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' रिलीज किया जा चुका है। आज शुक्रवार (15 सितंबर) को इसका दूसरा गाना ‘साहिबा’ भी लॉन्च कर दिया गया। इसमें विक्की और मानुषी की शानदार कैमेस्ट्री दिखी। इस रोमांटिक गाने को मशहूर संगीतकार प्रीतम ने कंपोज किया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे लिखा है।

गायक दर्शन रावल और अंतरा मित्रा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। विक्की रेड सूट, जबकि मानुषी गोल्डन शिमर ड्रेस पहने नजर आईं। दोनों डांस मूव्स भी दिखाते नजर आए। गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 22 सितंबर को रिलीज होगी।

the great indian family movie,vicky kaushal,manushi chiller,sultan of delhi,sultan of delhi web series,mouni roy,milan lutharia

'सुल्तान ऑफ दिल्ली' है मिलन लुथरिया की पहली वेब सीरीज, मौनी-ताहिर प्रमुख कलाकार

मशहूर डायरेक्टर मिलन लूथरिया अपने निर्देशन की पहली वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' के साथ डिजिटल क्षेत्र में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें मौनी रॉय और ताहिर राज भसीन जैसे कलाकार हैं। इसमें अंजुम शर्मा, विनय पाठक, निशांत दहिया, अनुप्रिया गोयनका, हरलीन सेठी और महरीन पीरजादा के भी खास रोल हैं। इस सीरीज के सभी एपिसोड 13 अक्टूबर को स्ट्रीम होंगे।

सीरीज का आज शुक्रवार (15 सितंबर) को टीजर रिलीज कर दिया गया। 30 सैकंड का टीजर सीरीज के कुछ बेहद दिलचस्प पलों से भरा है। 1960 के दशक पर आधारित रोमांचक टीजर के माध्यम से हमें अपराध और सत्ता की इस दुनिया की एक झलक मिलती है। सीरीज रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

सुपर्ण वर्मा सह-निर्देशक और सह-लेखक हैं। यह सीरीज अर्नब रे की किताब 'सुल्तान ऑफ दिल्ली : एसेंशन' पर आधारित है। आपको बता दें कि मिलन 'द डर्टी पिक्चर', 'बादशाहो', 'टैक्सी नंबर 9 2 11', 'तड़प', 'कच्चे धागे', 'दीवार', 'चोरी चोरी' और 'हैट्रिक' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार