न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा की शांतनु से शादी की थी तैयारी लेकिन हो गया ब्रेकअप, करण-काजोल ने K3G के 22 साल पूरे होने पर लिखा...

टीवी एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सारा ने एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 1:55:25

2 News : सारा की शांतनु से शादी की थी तैयारी लेकिन हो गया ब्रेकअप, करण-काजोल ने K3G के 22 साल पूरे होने पर लिखा...

टीवी एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सारा ने एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड शांतनु राजे से ब्रेकअप कर लिया है। सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह पोस्ट शेयर की। सारा-शांतनु की जोड़ी टूटने के समाचार से फैंस हैरान हैं। दोनों एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे।

सारा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “आपसी सहमति से मैंने और मेरे पार्टनर ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। अब से हम दोनों अकेले ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे लेकिन हमारे मन में अभी भी एक-दूसरे का ख्याल है और एक दूसरों के प्रति सम्मान रखते हैं, इसलिए कृपया हमारी प्राइवेसी का भी ख्याल रखें... मेरी बात को समझने के लिए धन्यवाद...” इससे पहले सारा ने इसी साल ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जल्द ही शांतनु से शादी करने वाली हैं। उन्होंने शांतनु को सबसे अच्छा पार्टनर भी बताया था। शांतनु एक पायलट हैं।

सारा अपने पहले सीरियल 'सपना बाबुल का... बिदाई' से पहचान बनाने में कामयाब हुई थीं। इसके अलावा वह 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी', 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'ससुराल सिमर का', 'प्यार तूने क्या किया' और 'एनकाउंटर' समेत कई अन्य सीरियल में भी दिखाई दी हैं। सारा को रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' से भी पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने साल 2010 में एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी, जो 2 महीने बाद ही टूट गई।

करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ ने मचा दी थी धूम

साल 2001 में आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (K3G) एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज सितारों ने अपनी चमक बिखेरी थी। यह बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में शुमार है।फिल्म ने आज गुरुवार (14 दिसंबर) को रिलीज के 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करने वाला लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

करण ने लिखा, “यह फिल्म आपके परिवार को प्यार करने के बारे में है। मेरे दर्शकों ने इन 22 सालों में 'कभी खुशी कभी गम' को बहुत प्यार दिया है। शुक्रिया। इस यात्रा में शानदार कलाकारों अमित जी, जया जी, शाहरुख भाई, काजोल, रानी, करीना, अन्य कलाकारों और क्रू के अन्य सभी विशेष लोगों को बधाई। आज और हमेशा धन्यवाद।” करण के अलावा, काजोल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म की कुछ तस्वीरें हैं।

उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा, जिसमें लिखा था, “#k3g को 22 साल .. एक और संक्षिप्त नाम लेकिन हां एक और लंबे समय तक चलने वाली याद!!! यश अंकल ने वास्तव में सिर्फ इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो में स्थायी रूप से नवीनीकरण और नए मेकअप रूम बनाए क्योंकि यहां तक कि वैनिटी वैन के साथ भी यह इस मेगा स्टार टीम के लिए पर्याप्त नहीं था!”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम