न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा पर फिर चढ़ा भक्ति का रंग, इस मंदिर में जाकर की शिव आराधना और मांगी मनौती, फैंस के लिए शेयर कीं Photos

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती हैं। चाहे उनकी फिल्मों की बात हो या फिर निजी जिंदगी की, सारा लगातार खबरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 11:04:01

सारा पर फिर चढ़ा भक्ति का रंग, इस मंदिर में जाकर की शिव आराधना और मांगी मनौती, फैंस के लिए शेयर कीं Photos

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती हैं। चाहे उनकी फिल्मों की बात हो या फिर निजी जिंदगी की, सारा लगातार खबरों में होती हैं। सारा कई मौकों पर अपनी भक्ति का परिचय भी दे चुकी हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को इसकी झलक दिखाती रहती हैं। कुछ समय पहले वह भोलेनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ गई थीं।

सारा अब एक बार फिर से भगवान के लिए खास आस्था जताती दिखीं। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की चौखट पर पहुंची हैं। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है, जहां शिवलिंग जमीन से जुड़ा है।

सारा ने मंगलवार (23 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह भगवान शिव की आराधना कर रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड सूट पहना है और सिर पर दुपट्टा ले रखा है। उनके माथे पर चंदन लगा है। सारा एक फोटो में नंदी महाराज के कानों में मन्नत मांगती दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, “जय भोलेनाथ।”

कई फैंस हुए सारा की भक्ति के कायल तो कुछ ने इसलिए किया ट्रोल

सारा के पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “एक ही तो दिल है सारा कितनी बार जीतोगी।” वहीं दूसरे ने लिखा, “भगवान को मनाने में बहुत सुकून मिलता है। कुछ लोग सारा को मंदिर जाने पर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अपने नाम के आगे से अली हटा दो।” वहीं कुछ उन्हें मुस्लिम के नाम पर धब्बा बोल रहे हैं।

सारा को पूर्व में भी कई दफा घेरा जा चुका है। हालांकि इससे सारा पर कोई असर नहीं पड़ता और वह ट्रोलर्स को करारा जवाब दे चुकी हैं। शिवजी में अगाध आस्था रखने वालीं सारा कई ज्योतिर्लिंगों का भ्रमण कर चुकी हैं। बता दें कि सारा ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत ‘केदारनाथ’ मूवी से ही की थी, जिसमें उनके अपोजिट दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे।

सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ थी। सारा के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘मैट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘ए वतन मेरे वतन’ में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम