न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘केदारनाथ’ के 5 साल पूरे होने पर सारा को याद आए सुशांत, इधर-अनन्या की फिल्म का नया पोस्टर आया सामने

एक्ट्रेस सारा अली खान ने साल 2018 में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ फिल्म में काम किया था। अभिषेक कपूर के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 1:54:11

2 News : ‘केदारनाथ’ के 5 साल पूरे होने पर सारा को याद आए सुशांत, इधर-अनन्या की फिल्म का नया पोस्टर आया सामने

एक्ट्रेस सारा अली खान ने साल 2018 में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ फिल्म में काम किया था। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इसी फिल्म से सारा ने बॉलीवुड में डेब्यू दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही थी। फिल्म साल 2013 में केदारनाथ त्रासदी पर आधारित है। फिल्म को आज गुरुवार 7 दिसंबर को पूरे 5 साल हो गए हैं। इस मौके पर सारा ने सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। फोटो में सारा और सुशांत साथ दिख रहे हैं।

साथ ही सारा ने फिल्म से अपने किरदार की भी कुछ फोटो शेयर की हैं। इनके साथ एक इमोशनल लाइन भी लिखी है। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कहानी को फिर से शेयर किया, जिसमें उन्हें इंडस्ट्री में 5 साल पूरे होने पर बधाई दी गई। फोटो में फैन ने कई फिल्मों से उनके लुक की कई फोटो शेयर कीं। फैन ने पोस्ट में लिखा, ‘आगे क्या होगा यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बढ़ते रहो, चमकते रहो और सुधारते रहो, ILY।’

इसके साथ सारा ने सुशांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल इमोजी के साथ लिखा, ‘आधा दशक हो गया???।’ फिल्म के एक गाने ‘स्वीटहार्ट ट्रैक’ के साथ इसको शेयर किया गया। बता दें कि सारा ने पिछले साल भी ‘केदारनाथ’ के 4 साल पूरे होने पर कई बीटीएस तस्वीरें साझा की थीं और साथ में सुशांत की याद में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था। बता दें कि सुशांत का जून 2020 में निधन हो गया था। फैंस उन्हें आज तक याद करते हैं।

अनन्या की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्मेकर्स ने आज गुरुवार (7 दिसंबर) को फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया। इसमें अनन्या नजर आ रही हैं। वह फिल्म में ‘अहाना’ के किरदार में दिखेंगी। अनन्या के साथ फिल्म में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव की भी अहम भूमिकाएं हैं।

मेकर्स ने पोस्टर के साथ ट्रेलर की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को प्रीमियर होगी। अनन्या ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर 'खो गए हम कहां' का नया पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “शीशा या दीवार पर लगा शीशा, इनमें से सबसे अधिक पसंद कौन है? अहाना।” इसके साथ अनन्या ने खुलासा किया कि 'खो गए हम कहां' का ट्रेलर 3 दिन बाद यानी 10 दिसंबर को आएगा।

इस फिल्म के जरिए अर्जुन वरन सिंह ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी फिल्म का हिस्सा हैं। बता दें कि अनन्या की पिछली फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ थी, जो सुपरहिट रही थी। अनन्या पिछले काफी समय से आदित्य रॉय कपूर के साथ अफेयर को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे