न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा ने बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे इब्राहिम के लिए कही ये बातें, रकुल-जैकी ने इसलिए मनाया जश्न

एक्ट्रेस सारा अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में भले ही 6 ही साल हुए हैं, लेकिन उन्होंने मजबूती के साथ अपने पैर जमा लिए हैं। सारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 12:30:23

2 News : सारा ने बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे इब्राहिम के लिए कही ये बातें, रकुल-जैकी ने इसलिए मनाया जश्न

एक्ट्रेस सारा अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में भले ही 6 ही साल हुए हैं, लेकिन उन्होंने मजबूती के साथ अपने पैर जमा लिए हैं। सारा काफी मेहनती होने के साथ प्रतिभाशाली भी हैं। उन्हें पिता सैफ अली खान, मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर से विरासत में एक्टिंग टेलेंट मिला है। अब सारा के छोटे भाई इब्राहिम अली खान भी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। सारा ने एएनआई के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में इब्राहिम की तारीफ की, उनके टेलेंट को माना और इंडस्ट्री में उनकी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जब सारा से पूछा गया कि क्या वह अपने काम से भाई के लिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं। मेरा भाई काफी स्मार्ट है...यह उसका जीवन है, उसकी किस्मत है और उसका टेलेंट। हम दोनों को एक ही तरीके से पाला गया है, इसलिए मुझे पता है कि वह अपने चुने हुए रास्ते से नहीं हटेगा। और चाहे आप कितनी भी दूर भागें, आप अपने पास वापस आ जाएंगे। हमारी मां ने हमें यही सिखाया।

मुझे उम्मीद है कि वह अपने जीवन और काम में बेलेंस बनाए रखेगा। उसे अपने मूल्यों पर कायम रहना चाहिए। वह एक जमीन से जुड़ा बच्चा है। गौरतलब है कि इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरजमीन' के साथ डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में इब्राहिम के साथ खुशी कपूर, काजोल और साउथ इंडियन एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी का एक महीना पूरा

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी की शादी का एक महीना गुरुवार (21 मार्च) को पूरा हो गया। उन्होंने इस खास दिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसकी एक प्यारी सी फोटो रकुल ने फैंस के साथ शेयर की, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कपल ने 21 फरवरी को गोवा में एक समारोह में शादी की। शादी में परिवार के खास सदस्यों के साथ कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।

रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर जैकी के साथ फोटो साझा की है। इसमें दोनों शादी का एक महीना पूरा होने पर जश्न मना रहे हैं। रकुलप्रीत ने कैप्शन में लिखा, “और एक महीना हो गया है। टाइम भी बीत गया और जिंदगी भी! चांद हो या उसके भी पार, मैं तुम्हें यू ही प्यार करती रहूंगी। यूं ही जिंदगी भर डांस करते रहें। #onemonthanniversary @jackkybhagnani'.

जैकी ने भी इंस्टाग्राम पर शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उस पल से जब तुम गलियारे से नीचे आई, जब हमने मिस्टर और मिसेज बनने के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था। उस दिन तक जब हमने मैचिंग हुडी पहनी थी। इनमें से हर एक पल मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, जैसे हर दिन जागना और मेरा दिन शुरू होने से पहले सबसे पहले तुम्हें देखना, तुम्हारे साथ एक महीना एक सैकंड की तरह बीत गया। मुझे तुमसे प्यार है। एक महीने की सालगिरह मुबारक।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम