न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर लॉन्च, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का टीजर भी आया सामने

एक्ट्रेस सारा अली खान यूं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के कारण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Mar 2024 6:54:50

2 News : सारा की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का टीजर लॉन्च, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का टीजर भी आया सामने

एक्ट्रेस सारा अली खान यूं तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के कारण लाइमलाइट में हैं। आज शुक्रवार (1 मार्च) को फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर लॉन्च कर दिया। इसमें सारा ने स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की भूमिका निभाई है। फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी। टीजर में करण ने भारत के कुछ गुमनाम नायकों को सलाम करते हुए उनकी अनकही कहानियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने ऑडियंस को उषा (सारा) से परिचित कराया, जो एक साहसी 22 वर्षीय महिला थी, जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में देशभक्ति की मिसाल बनीं। इसके बाद करण ने ‘राजी’ मूवी में आलिया भट्ट के किरदार ‘सहमत’ को याद किया, जिसने जासूस के रूप में पाकिस्तानी सेना के परिवार में घुसपैठ की थी। साथ ही करण ने ‘कैप्टन विक्रम बत्रा’ द्वारा कारगिल युद्ध में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें सेल्यूट किया।

‘शेरशाह’ फिल्म में यह रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने प्ले किया था। टीजर के आखिर में बताया गया कि इसका ट्रेलर 4 मार्च को सामने आएगा। कैप्शन में करण ने लिखा, “उनके शब्द वायु तरंगों में गूंजते थे, उनके डेडिकेशन ने हर दिल में आजादी की भावना जगाई।” उल्लेखनीय है कि फिल्म का डायरेक्शन कन्नन अय्यर ने किया है और इसे दरब फारूकी के साथ अय्यर ने लिखा है।

फिल्म में सारा के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी हैं। धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह फिल्म करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा समर्थित है। इसका प्रीमियर 21 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। सारा की पिछली फिल्म विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ थी।

sara ali khan,movie ae watan mere watan,teaser released,karan johar,phir aayi haseen dillruba,taapsee pannu,vikrant massey,sunny kaushal

थ्रिलर फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में है विक्रांत, तापसी और सनी की तिकड़ी

विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल की थ्रिलर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर जारी कर दिया। यह फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है, जो रोमांस और रहस्य का एक मिश्रण है। इंस्टाग्राम पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने टीजर साझा करते हुए लिखा, “रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं। फिर आई हसीन दिलरुबा जल्द ही आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर।”

टीजर दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' के गाने 'एक हसीना थी' के साथ आगामी सीक्वल की दुनिया की एक झलक देता है। फिल्म की लॉगलाइन में लिखा है, “हसीन दिलरुबा की सफलता के बाद, कहानी जारी है। अब आगरा शहर में रहने वाली रानी एक पेइंग गेस्ट के रूप में रहती है और रिशु उर्फ रवि वर्मा के नाम से रहता है जबकि शहर टूटे हुए बैराज, भारी बाढ़ और यमुना नदी में मगरमच्छों के अप्रत्याशित आगमन के साथ अपने स्वयं के संघर्ष का सामना कर रहा है।

रिशु और रानी ध्यान से बचने और अपनी खुशी के लिए भागने की योजना बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। क्या वे इस बार भी पुलिस से बचने में कामयाब होंगे? इसमें जिमी शेरगिल की भी खास भूमिका है। अभी इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। बता दें कि 'हसीन दिलरुबा' का प्रीमियर जुलाई 2021 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका