न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज, जानें-कब रिलीज होगा ‘मैदान’ का ट्रेलर

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की ओर से फैंस को जल्द ही देशभक्ति फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का नजराना मिलने वाला है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 1:27:54

2 News : सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज, जानें-कब रिलीज होगा ‘मैदान’ का ट्रेलर

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की ओर से फैंस को जल्द ही देशभक्ति फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का नजराना मिलने वाला है। आज सोमवार (4 मार्च) को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन (क्विट इंडिया मूवमेंट) पर आधारित है। इसमें एक्ट्रेस सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी ‘उषा मेहता’ के किरदार में नजर आएंगी। उषा महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित थीं और अंग्रेजों के खिलाफ छिड़े भारत छोड़ो आंदोलन का अहम हिस्सा थीं।

उषा ने हिंदुस्तानियों में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए खुफिया रेडियो स्टेशन चलाया था। इस रेडियो स्टेशन की आवाज देश के कोने-कोन तक गई थी। भारत के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत पंडित जवाहरलाल नेहरु तक ने इस रेडियो स्टेशन का जिक्र अपनी स्पीच में किया था। ट्रेलर में सारा इस किरदार को साकार करती दिख रही हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी एक छोटे रोल में दिखेंगे। उनके साथ सचिन खेड़ेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ' नील और आनंद तिवारी अहम किरदार में नजर आएंगे।

कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फारूकी ने लिखी है। फिल्म 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजनवीडियो पर दस्तक देने को तैयार है। इसे हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज से पहले 15 मार्च को सारा की फिल्म 'मर्डर मुबारक' आएगी। यह हॉरर-कॉमेडी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा सारा फिल्ममेकर अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो..इन दिनों' का भी हिस्सा हैं, जो 13 सितंबर को रिलीज होगी।

sara ali khan,actress sara,ae watan mere watan movie,sara movie trailer,karan johar,ajay devgn,maidaan,shaitaan,football coach

8 मार्च को अजय की फिल्म ‘शैतान’ होगी रिलीज, इसी दिन सामने आ सकता है ‘मैदान’ का ट्रेलर

दिग्गज एक्टर अजय देवगन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें अजय की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब 8 मार्च को उनकी साइकोथ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच खबर है कि इसी मूवी के साथ अजय की अगली फिल्म ‘मैदान’ का ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। ‘मैदान’ में अजय एक फुटबॉल कोच की भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म आजादी के बाद फुटबॉल के उस सुनहरे दौर को दिखाती है जब भारतीय टीम लगातार दो बार ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही थी। इसकी कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारत ने 1951 और 1962 के एशियन गेम्स में जीत हासिल की थी। इसे भारतीय फुटबॉल का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है।

फिल्म में अजय के साथ प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली एक्टर रुद्रनील घोष के खास रोल हैं। पटकथा सविन क्वाड्रास और डायलॉग रितेश शाह ने लिखे हैं। यह फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जहां इसका सामना अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से हो सकता है। इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम