न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान की दीपावली पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ने भी जमाया रंग

इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर दीपावली का खुमार छाया हुआ है। आए दिन बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां प्री दिवाली पार्टी होस्ट कर रही हैं। पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 11:33:15

सारा अली खान की दीपावली पार्टी में पहुंचे कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ने भी जमाया रंग

इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर दीपावली का खुमार छाया हुआ है। आए दिन बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां प्री दिवाली पार्टी होस्ट कर रही हैं। पिछले दिनों मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और फिर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने ग्रैंड पार्टी दी थी, जिनमें तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की। अब गुरुवार (9 नवंबर) को एक्ट्रेस सारा अली खान ने पार्टी की मेजबानी की। इसमें इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे शामिल हुए।

हालांकि यह उनके एक्स-बॉयफ्रेंड एक्टर कार्तिक आर्यन की उपस्थिति थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा। पार्टी से सामने आई झलकियों में कार्तिक को पार्टी में स्टाइल में पहुंचते देखा जा सकता है। कार्तिक ने पैपराजी के लिए पोज भी दिया। वे येलो कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने थे। इससे पहले 20 सितंबर को सारा, कार्तिक के घर पर गणपति उत्सव में शामिल हुई थीं। गुरुवार को सारा की पार्टी में एक्ट्रेस की दोस्त अनन्या पांडे और उनके बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए।

अनन्या ने ब्लश पिंक कलर का एम्बेलिश्ड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें एक शरारा और एक स्टनिंग ब्लाउज शामिल था। उन्होंने इसे मैचिंग केप, स्लीक डायमंड नेकलेस, ग्लैम मेकअप और खुले बालों के साथ स्टाइल किया था। आदित्य ने मैरून कुर्ता पहन रखा था, जिसे उन्होंने ब्लैक डेनिम के साथ पेयर किया था। हाल ही सारा और अनन्या ‘कॉफी विद करण’ में नजर आई थीं। दोनों ने कार्तिक व आदित्य से जुड़े सवालों का जवाब दिया था।

मनीष मल्होत्रा सहित कई मेहमानों ने शेयर की पार्टी की फोटो

सारा की पार्टी में और भी कई सेलेब्रिटीज दिखे। मनीष मल्होत्रा ने सारा और अनन्या की ग्लैमरस जोड़ी के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। मनीष ने अपनी और सारा की एक शानदार सेल्फी भी शेयर की, जिसमें दोनों कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे थे। एक ग्रुप फोटो में मनीष, सारा, सारा की मां अमृता सिंह, निधि दत्ता, सिद्धि दत्ता और बिंदिया दत्ता सहित अन्य मेहमानों के साथ एक खुशी के पल को कैद किया गया है।

निधि ने और भी तस्वीरें शेयर कीं और उनमें से एक में वह सारा के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। कैद किए गए एक पल में सारा, निधि को पीछे से गले लगाते हुए एक दिल छू लेने वाला सीन बनाते हुए दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में सारा को सिद्धि और नम्रता पुरोहित के साथ पोज देते हुए कैद किया गया है। सारा ने मां अमृता सिंह और जेपी दत्ता की पत्नी बिंदिया के साथ एक दिल छू लेने वाला पल साझा किया, जब उन्होंने खुशी के साथ पोज देते हुए एक-दूसरे को गले लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार