न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत को याद कर भावुक हुईं सारा, नम हुईं आंखें, कुत्ते ने काट लिए थे इस एक्ट्रेस के होंठ

एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। वह फिल्मों के साथ अपनी अन्य गतिविधियों को लेकर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 1:33:03

2 News : सुशांत को याद कर भावुक हुईं सारा, नम हुईं आंखें, कुत्ते ने काट लिए थे इस एक्ट्रेस के होंठ

एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जाता है। वह फिल्मों के साथ अपनी अन्य गतिविधियों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सारा को सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। सारा ने अपने करिअर की शुरुआत फिल्म ‘केदारनाथ’ से की थी। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। अब सारा ने एक इंटरव्यू में सुशांत को याद किया है। वह सुशांत को याद करते हुए भावुक हो गईं। उनकी आंखें नम हो गईं।

सारा ने ‘केदारनाथ’ के सेट की एक प्यारी सी याद का जिक्र किया। मिड डे के साथ इंटरव्यू के दौरान जब सारा से पूछा गया कि ‘केदारनाथ’ के सेट से सुशांत के साथ उनकी फेवरेट याद कौन सी है तो उन्होंने नम आंखों के साथ कहा कि बहुत सी हैं। एक पल था जब गट्टू सर (डायरेक्टर अभिषेक कपूर) जल्दी में थे। मुझे एक लाइन समझ नहीं आ रही थी। सुशांत और गट्टू सर ने पहले साथ काम किया था तो मैं सुशांत के पास गई और उनसे कहा कि मुझे ये लाइन समझ नहीं आ रही, एक बार करके दिखाएंगे।

सुशांत ने वो लाइन करके दिखाई और मैनें बाद में बस उसे कॉपी किया। जिस तरह से मैं अब हिंदी बोल पाती हूं, लोग अक्सर मेरी तारीफ करते हैं, लेकिन इसमें बहुत कुछ सुशांत का है। 'केदारनाथ' के लिए मुझे जो भी प्यार मिला है, और बहुत प्यार मिला, वह सब सिर्फ सुशांत का है। मैं आपको उनसे जुड़ी कोई एक याद नहीं बता सकती। सारा पूर्व में भी कई मौकों पर सुशांत को याद कर चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि ‘केदारनाथ’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। साल 2020 में सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

sara ali khan,actress sara ali khan,sushant singh rajput,actor sushant singh rajput,sara sushant,kedarnath movie,sana makbul,actress sana makbul,bigg boss ott 3

BB OTT 3 में हिस्सा ले रहीं सना मकबूल ने बताया कुत्ते से जुड़ा किस्सा

‘बिग बॉस ओटीटी’ का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। शो की कमान अनिल कपूर ने संभाली है। शो में शामिल हुईं एक्ट्रेस सना मकबूल ने खुद को लेकर हैरान कर देने वाला एक बड़ा खुलासा किया है। सना ने बताया कि उनके होंठ पर कुत्ते ने काट लिया था, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। शुक्रवार (21 जून) को शो के शुरू होते ही सना को-कंटेस्टेंट पौलोमी दास से बात करती दिखीं।

पौलोमी ने जहां खुलासा किया कि उन्हें एक बार ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके चलते उन्हें करीब 3 महीने की कोई बात याद नहीं है। उन्हें एक शो से भी अचानक रिप्लेस कर दिया गया था। इस बीच पौलोमी ने सना के होंठ के आस-पास निशान देखे और एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा। सना ने बताया कि ये पहले के निशान हैं। ये बहुत ही भयानक घटना थी, जिसके चलते मुझे सर्जरी से गुजरना पड़ा था।

एक कुत्ते ने मेरे चेहरे के होंठ वाले हिस्से को काट लिया था। मेरा चेहरा ही मेरी रोजी-रोटी है। ऐसे में मेरे लिए ये घटना बहुत ही भयानक थी। लॉकडाउन के दौरान हुई इस घटना के बाद मैं बहुत समय तक डिप्रेशन में भी रहीं। इससे पहले सना ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान भी इस घटना के बारे में बात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क